फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Farmers in terror of locust, rescue measures taken in many villages

हाथरस:टिड्डी दल की दहशत में रहे किसान, कई गांवों में बचाव के किए उपाय

Tue, 30 Jun 2020 12:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 12:34 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Farmers in terror of locust, rescue measures taken in many villages
Hathras: Farmers in terror of locust, rescue measures taken in many villages - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

टिड्डी दल को लेकर सोमवार की रात और मंगलवार को कई इलाकों के किसान परेशान रहे। वहीं कृषि विभाग भी मुस्तैद रहा। हाथरस जंक्शन क्षेत्र में किसानों ने धुआं व थाली आदि बजाकर टिड्डी दल को भगाया। वहीं, इसे लेकर कृषि विभाग के अधिकारियों ने बैठक भी की और आवश्यक निर्देश भी दिए।
रविवार को पाकिस्तानी टिड्डी दल जिले की सीमा में घुस आया था। इसे लेकर प्रशासन सतर्क हो गया था। सासनी क्षेत्र के कई गांवों के लोगों ने अपने खेतों पर धुआं आदि कर टिड्डी दल को भगाया था। रात्रि में कृषि विभाग के अधिकारी व फायर ब्रिगेड के कर्मी भी पहुंच गए थे और कीटनाशक का छिड़काव किया था। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव मौहारी, शंकरपुर, बरौली, चंदनपुर में कुछ टिड्डी दल को लेकर किसान परेशान दिखे। किसानों ने इसे भगाने के लिए पटाखे छोड़े धुआं जलाया और थाली भी बजाईं। हालांकि वहां से थोड़ी देर बाद ही यह टिड्डी दल आगे रवाना हो गया। इधर, इसे लेकर कृषि विभाग के अधिकारियों ने बै
विज्ञापन

ठक भी की। इसे लेकर कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जा चुका है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी यतेंद्र सिंह ने निर्देश दिए हैं कि सभी टीए, एटीएम, बीटीएम, एडीओ पीपी, एडीओ कृषि अपने कार्य क्षेत्र में भ्रमण करते रहें और प्रगतिशील कृषकों से संपर्क कर टिड्डी से अपडेट जानकारी देते रहें। उन्होंने कहा कि यदि कंट्रोल रूम पर किसी एरिया में टिड्डी का प्रकोप होता है और इसकी सूचना कर्मचारी या प्रगतिशील किसान के माध्यम से न आकर अन्य किसान के माध्यम से आती है तो यह समझा जाएगा कि ड्यूटी पर तैनात लोग निष्क्रिय हैं और ऐसे में उन पर आपदा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा सकती है। वहीं इसकी जानकारी कंट्रोल रूम पर भी देते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed