फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Farmers created ruckus for DAP fertilizer

हाथरस : डीएपी खाद के लिए किसानों ने किया हंगामा

Wed, 27 Oct 2021 12:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Farmers created ruckus for DAP fertilizer
सादाबाद में राया रोड स्थित कृभको के गोदाम पर खाद लेने के लिए सबसे पीछे कतार में खड़े किसान। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

आलू की बुआई का समय शुरू हो गया है लेकिन, क्षेत्र में किसानों को डीएपी खाद नहीं मिल रहा है। इससे आक्रोशित किसानों ने मंगलवार को कस्बे के राया रोड स्थित कृभको केंद्र पर जमकर हंगामा किया। सूचना पर एसडीएम अंजली गंगवार भी पहुंच गई। किसानों ने केंद्र संचालक पर खाद वितरण में मनमानी का आरोप लगाए हुए अपनी व्यथा सुनाई। मौके पर कोतवाल भी मय पुलिस फोर्स के पहुंच गए। देर शाम तक पुलिस की मौजूदगी में खाद का वितरण कराया गया।
गौरतलब हो कि जिले में सर्वाधिक आलू की खेती सादाबाद में होती है। यहां किसानों को आलू फसल की बुआई के समय डीएपी खाद की काफी आवश्यकता होती है, लेकिन इस बार सहकारी समितियों पर खाद का संकट बना हुआ है। मांग के अनुरूप यहां खाद नहीं पहुंचा है। बाजार में भी खाद की जमाखोरी की शिकायतें लगातार आ रही हैं।
विज्ञापन

लिहाजा, किसानों को बुआई के दौरान काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। काफी किसानों को मजबूरी में बाजार से निर्धारित कीमतों से अधिक कीमतों पर खाद खरीदना पड़ रहा है। खाद की कमी को देखते हुए गत दिनों कई समिति संचालकों ने कोतवाली में तहरीर देकर खाद वितरण के लिए पुलिस सुरक्षा की भी मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को कस्बे के राया रोड स्थित कृभको केंद्र पर खाद पहुंचने की सूचना पर काफी संख्या में किसान पहुंच गए। खाद न मिलने पर काफी किसान हंगामा काटने लगे। सूचना पर पहुंची एसडीएम अंजली गंगवार को किसानों ने बताया कि जिन किसानों ने पहले आधार कार्ड जमा कर दिया था, उनको खाद नहीं दी जा रही है, जबकि बाद में आने वाले अपने जानने वालों को सबसे पहले खाद दी जा रही है।
इस पर एसडीएम नाराज हो गईं, उन्होंने कृभको केंद्र संचालक को नियमानुसार खाद वितरण करने के निर्देश दिए। सूचना पर मौके पर कोतवाल डीके सिसौदिया मय पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। एसडीएम के निर्देश पर सभी किसानों को लाइन लगवाकर खाद का वितरण शुरू कराया गया। किसानों का कहना था कि बारिश की वजह से पहले ही आलू की बुआई का कार्य काफी लेट हो चुका है, ऊपर से खाद न मिलने की वजह से कार्य में देरी हो रही है।
किसानों को समय से सुनिश्चित करें खाद आपूर्ति
उप्र कृषक समृद्घि आयोग के सदस्य ऋषि जैसवाल ने किसानों के साथ मंगलवार को पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में एसडीएम अंजली गंगवार और जिला कृषि अधिकारी से वार्ता की और प्रत्येक किसान को समय से खाद उपलब्ध कराने के लिए कहा।

उन्होंने किसानों में नाराजगी व शिकायत पर जिला कृषि अधिकारी के कार्यालय में पहुंचकर खाद की दुकानों व समितियों की जानकारी ली। उन्होंने एसडीएम से खाद की कालाबाजारी व जमाखोरी को रोकने के लिए कदम उठाए जाने और आश्रित गोशालाओं को व्यवस्थित करने के लिए भी कहा। मौके पर अरुणेश वार्ष्णेय, रामहरि चाहर, बलवीर सिंह जगदीश शाह, महावीर सिंह थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed