फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Farmer's death due to current, son also scorched

हाथरस : करंट से किसान की मौत, पुत्र भी झुलसा

Sun, 17 Jul 2022 11:09 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Farmer's death due to current, son also scorched
Hathras: Farmer's death due to current, son also scorched - फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सिंधौली में रविवार की दोपहर को खंभे में उतरे करंट से चिपककर एक किसान की मौत हो गई। उसे बचाने आया पुत्र भी करंट से झुलस गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इधर, नगर के मोहल्ला गौसगंज में भी खंभे से बुग्गी का स्पर्श हो गया। खंभे में दौड़ रहे करंट से किसान तो बाल-बाल बच गया, लेकिन उसका बैल मर गया।
हसायन थाना क्षेत्र के गांव सिंधौली निवासी हुकम सिंह (60 वर्ष) पुत्र होतीलाल रविवार की दोपहर को घर के सामने बाजरा की बाल साफ कर रहा था। यहीं एक बिजली का खंभा भी है। इसमें करंट दौड़ रहा था। किसान को इसका पता नहीं था। किसी तरह वह इस खंभे से स्पर्श हो गया और करंट कीचपेट में आ गया। उसे कंपकंपाता देखकर पास ही काम कर रहे उसके पुत्र रामवीर (27 वर्ष) ने उसे छुड़ाने की कोशिश, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गया।लोगों ने दौड़ कर दोनों को अलग किया। किसान को तत्काल सीएचसी लाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसका पुत्र भी करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया। किसान की मौत से गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन

इधर, नगर के मोहल्ला गौसगंज में भूरा यादव पुत्र गंगा सहाय अपने खेत से पशुओं के लिए बैलगाड़ी से चारा लेकर आ रहा था। रास्ते में सीमेंट के विद्युत खंभे के पास पड़े तार से बैल को करंट लग गया, जिससे बैल मर गया। बुग्गी चालक भूरा यादव भी करंट की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। भूरा यादव बैलगाड़ी चलाकर ही अपना जीवन यापन करता है। बैल के मर जाने के कारण भूरा यादव ने कहा कि बुग्गी चलाकर कुछ कमा लेते थे। अब वह भी नहीं कर सकते। लोगों का कहना है कि यह मार्ग सभी स्कूलों के छात्र-छात्राओं के जाने का मुख्य मार्ग है। यहां खंभे में करंट आने से कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने लोगों से अपील की है कि बारिश में अक्सर खंभों में करंट आ जाता है। लोगों को चाहिए कि वे उनसे दूर रहकर काम करें। घर के बच्चों का विशेष ख्याल रखें। बिजली विभाग को खंभों को दुरुस्त करने के लिए लिखा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed