{"_id":"6206aeffd9ff185543682ae9","slug":"hathras-farmer-guarding-the-field-was-attacked-by-a-bull-killed-hathras-news-ali284983399","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : खेत की रखवाली कर रहे किसान पर सांड़ ने किया हमला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : खेत की रखवाली कर रहे किसान पर सांड़ ने किया हमला, मौत
विज्ञापन
हाथरस : राजेंद्र प्रसाद। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
आवारा गोवंश लोगों की जान के दुश्मन बने हुए हैं। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव महौ में एक किसान पर सांड़ ने हमला बोल दिया, जिससे वह बेहोश हो गए। जानकारी होने पर परिवार के लोग खेत पर पहुंचे। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर ने किसान को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
आवारा गोवंश न केवल किसान की फसल को उजाड़ रहे हैं, बल्कि उनकी जान के भी दुश्मन बने हुए हैैं। किसान रात-रात भर खेतों में आवारा गोवंश से अपनी फसल की रखवाली कर रहे हैं। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव महौ निवासी 55 वर्षीय राजेंद्र बृहस्पतिवार की रात्रि में अपने खेत की आवारा पशुओं से रखवाली कर रहे थे। इस बीच वह खेत पर आए सांड़ों को भगाने लगे। इतने में ही एक सांड़ ने उन पर हमला कर दिया।
उससे बचने के लिए राजेंद्र भागे, लेकिन तब तक सांड़ ने उन्हें नीचे गिरा लिया और पटक दिया, जिससे वह घायल हो गए। शोर सुनकर गांव के लोग खेत पर आ गए। इन लोगों ने सांड़ों को वहां से भगाया। यहां पहुंचे परिवार के लोग राजेंद्र को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। संवाद