{"_id":"61ddd25912381363053f1ca7","slug":"hathras-farmer-going-on-bike-dies-due-to-truck-collision-sikandhra-rahu-news-ali28287664","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बाइक पर जा रहे किसान की ट्रक की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बाइक पर जा रहे किसान की ट्रक की टक्कर से मौत
विज्ञापन
हाथरस : दुर्घटना में मृत किसान जितेंद्र सिंह का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मंगलवार की सुबह सिंचाई विभाग कॉलोनी के समीप बाइक सवार एक किसान को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक को सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हाथरस रोड स्थित गांव गिनौली किशनपुर निवासी जितेंद्र सिंह उर्फ पप्पू पुत्र हेम सिंह बाइक से सुबह 10 बजे अलीगढ़ जा रहे थे। जैसे ही वे अलीगढ़ रोड पर सिंचाई विभाग कॉलोनी के समीप पहुंचे पीछे से आ रहे ट्रक ट्रॉला ने बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर की वजह से वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। तत्काल उन्हें सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र तेजेंद्र सिंह ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। संवाद