फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Expressed anger over the killings of Brahmins in the state, demand from Sadabad MLA to raise voice in assembly session

हाथरस: प्रदेश में ब्राहमणों की हत्याओं पर जताया आक्रोश, सादाबाद विधायक से विधानसभा सत्र में आवाज बुलंद करने की मांग

Fri, 21 Aug 2020 11:15 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Expressed anger over the killings of Brahmins in the state, demand from Sadabad MLA to raise voice in assembly session
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विप्र सेवा समाज वेलफेयर ट्रस्ट की बैठक रतनपुरी स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। प्रदेश में हो रही ब्राह्मणों की हत्या, शोषण और अत्याचार के विरोध में विधानसभा में आवाज को बुलंद करने की मांग सादाबाद विधायक से की गई। अध्यक्षता संगठन संरक्षक सतीश रावत ने की और संचालन विधानसभा प्रभारी एमसी शर्मा ने किया।
संगठन के पश्चिमी यूपी के अध्यक्ष अरुण शर्मा ने कहा कि प्रदेश में दिन प्रतिदिन ब्राह्मणों की हत्या की जा रही हैं। उनको टारगेट बनाकर घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। अब तक 800 के करीब ब्राह्मणों की हत्या हो चुकी है। वर्तमान सरकार में डिप्टी सीएम सहित 55 विधायक ब्राह्मण समाज से हैं, लेकिन उमेश द्विवेदी और देवमणि त्रिपाठी के अलावा किसी ने आवाज नहीं उठाई है।
विज्ञापन

बैठक में सादाबाद विधायक रामवीर उपाध्याय से मांग की कि ब्राह्मणों की आवाज को विधानसभा सत्र में बुलंद करें। बैठक में पुष्पेंद्र उपाध्याय, प्रवीण शर्मा, केके नगाइच, अमित शर्मा, विश्वेंद्र शर्मा, बीपी गौतम, गोविंद रावत, बबलू पचौरी, मनोज सारस्वत, सोनू कौशिक, अरविंद शर्मा, रामप्रकाश उपाध्याय, मोहन रावत, घनश्याम शर्मा, ऋषि उपाध्याय, चारू शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed