फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Explanation sought on burning of packets of nutritional pulses

हाथरस : पोषाहार की दाल के पैकेट जलने पर मांगा स्पष्टीकरण

Thu, 29 Jul 2021 12:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Explanation sought on burning of packets of nutritional pulses
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) कार्यालय में ताला तोड़कर बैटरी और इन्वर्टर चोरी होने और कंप्यूटर क्षतिग्रस्त होने के मामले में तहरीर मिलने के बावजूद अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
कार्यालय में 10 दिन पहले हुई चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भी तहरीर दी गई थी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) डीपी सिंह का कहना है कि यदि पूर्व में हुई घटना की रिपोर्ट दर्ज हो जाती तो शायद घटना की पुनरावृत्ति नहीं होती। चोरी की सूचना पाकर कार्यालय पहुंचे डीपीओ को बच्चों को वितरण के लिए आए दाल के पैकेट भी कूड़े के ढेर में जलते हुए मिले थे।
विज्ञापन

उन्होंने इसे लेकर कार्यालय के कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई थी और इस मामले की खुद जांच करने की बात कही थी। बुधवार को डीपीओ डीके सिंह ने मुख्य सेविका एवं सीडीपीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसमें उन्होंने दाल के पैकेट जलने के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है। इसकी पुष्टि खुद डीपीओ ने की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed