फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Explanation sought from 18 officers on negligence in disposal of complaint

हाथरस : शिकायत निस्तारण में लापरवाही पर 18 अफसरों से मांगा स्पष्टीकरण

Sat, 24 Sep 2022 11:49 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 11:49 PM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसआईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा के दौरान शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न कराए जाने पर जिलाधिकारी रमेश रंजन 18 अधिकारियों को नोटिस जारी कर उनका स्पष्टीकरण तलब किया है।समाधान पोर्टल-समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस पोर्टल) पर प्राप्त शिकायतों के ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए निरन्तर रूप से जिला स्तर पर साप्ताहिक व मासिक समीक्षा बैठक की जाती है। उन्होंने कहा है कि शिकायतों में शिकायतकर्ता को सुनकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर तीन दिवस में आख्या उपलब्ध कराएं। डीएम ने उप निदेशक कृषि, मुख्य चिकित्साधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, उप जिलाधिकारी हाथरस, उप जिलाधिकारी सिकंदराराऊ, परियोजना अधिकारी, डूडा, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, अधिशासी अभियंता खंड तीन विद्युत, समाज कल्याण अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, अधिशासी अभियंता लोनिवि, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका हाथरस, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत मेंडू, सब रजिस्ट्रार हाथरस, थानाध्यक्ष हाथरस जंक्शन, खंड विकास अधिकारी सादाबाद, खंड विकास अधिकारी सिकंदराराऊ को नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन
Hathras: Explanation sought from 18 officers on negligence in disposal of complaint

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा के दौरान शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न कराए जाने पर जिलाधिकारी रमेश रंजन 18 अधिकारियों को नोटिस जारी कर उनका स्पष्टीकरण तलब किया है।
समाधान पोर्टल-समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस पोर्टल) पर प्राप्त शिकायतों के ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए निरन्तर रूप से जिला स्तर पर साप्ताहिक व मासिक समीक्षा बैठक की जाती है। बैठक में बार-बार निर्देशित किए जाने के बावजूद 18 अधिकारियों द्वारा शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नहीं किया गया। डीएम ने शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही के कारण संबंधित अधिकारियों से तीन दिवस में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण मांगा हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि शिकायतों में शिकायतकर्ता को सुनकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर तीन दिवस में आख्या उपलब्ध कराएं। डीएम ने उप निदेशक कृषि, मुख्य चिकित्साधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, उप जिलाधिकारी हाथरस, उप जिलाधिकारी सिकंदराराऊ, परियोजना अधिकारी, डूडा, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, अधिशासी अभियंता खंड तीन विद्युत, समाज कल्याण अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, अधिशासी अभियंता लोनिवि, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका हाथरस, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत मेंडू, सब रजिस्ट्रार हाथरस, थानाध्यक्ष हाथरस जंक्शन, खंड विकास अधिकारी सादाबाद, खंड विकास अधिकारी सिकंदराराऊ को नोटिस जारी किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed