फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Expensive rice will reach the common man's plate

हाथरस : आम आदमी की थाली में पहुंचेगा महंगा चावल

Fri, 30 Sep 2022 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:57 AM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसइस बार धान की बिक्री से किसानों को अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है।इस बार भी जिले में किसानों ने बड़े पैमाने पर धान की पैदावार की है।इस बार धान के रेट पिछले साल की अपेक्षा काफी सही है।

विज्ञापन
Hathras: Expensive rice will reach the common man's plate
हाथरस : मंडी में होती धान की तौल। संवाद - फोटो : HATHRAS

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

इस बार धान की बिक्री से किसानों को अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार धान की कीमत 500 रुपये प्रति क्विंटल ज्यादा है। हालांकि बीते दिनों हुई बारिश से स्थानीय मंडी में धान की आवक प्रभावित है, जबकि अन्य मंडियों में धान पहुंचने लगा है। धान की आवक के मद्देनजर मंडी प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
उल्लेखनीय है कि जिले में धान व आलू की पैदावार अच्छी-खासी होती है। इस बार भी जिले में किसानों ने बड़े पैमाने पर धान की पैदावार की है। हालांकि बीते दिनों हुई बारिश से धान भीग गया है। इस कारण किसान धान के सूखने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि उन्हें अपनी उपज का वाजिब मूल्य मिल सके। संवाद
विज्ञापन

यह हैं धान के प्रति क्विंटल रेट
1509 किस्म का धान पिछले वर्ष 31 सौ रुपये क्विंटल था। इस वर्ष इसके दाम 36 सौ रुपये प्रति क्विंटल हैं। सुगंधा धान पिछले वर्ष 25 सौ रुपये क्विंटल बिका था। इसके रेट इस बार तीन हजार रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गए हैं। सरवती धान के रेट 22 सौ रुपये से बढ़कर 24 सौ रुपये क्विंटल हो गए हैं। 1718 किस्म का धान पहले 33 रुपये कुंतल बिका था। इस बार 39 सौ रुपये क्विंटल बिक रहा है। 1121 धान पहले 36 सौ रुपये था। इसके दाम बढ़कर अब 41 सौ रुपये क्विंटल हो गए हैं। इसी तरह डीपी धान के दाम 34 सौ से बढ़कर अब 4100 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार निर्यात खुला हुआ है। इस कारण धान के रेट पिछले साल की अपेक्षा अधिक हैं। टूटे चावल के निर्यात पर रोक है। इस कारण धान के दाम में पिछले साल की अपेक्षा इस बार बढ़ोतरी हुई है।
-राजकुमार अग्रवाल, आढ़ती
हमारा धान बीते दिनों बारिश में भीग गया था। इस कारण धान का रेट 31 सौ रुपये क्विंटल मिला है। इस बार धान के रेट पिछले साल की अपेक्षा काफी सही है। फसल का वाजिब मूल्य मिला है।

-दिनेश कुमार, किसान शेखुपुर अजीत
-इस बार क्षेत्र में धान की पैदावार सही है। अब तक मंडी में हर रोज 1,500 क्विंटल धान आ रहा है। आने वाले दिनों खरीद बढ़ने को ध्यान में रखते हुए मंडी में विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। किसानों को धान बिक्री के दौरान कोई परेशानी न हो। यदि कोई परेशानी हो तो वह कार्यालय में आकर सीधे संपर्क कर सकते हैं।
-यशपाल सिंह, मंडी सचिव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed