न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत बृहस्पतिवार को जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में आबकारी व पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम नौगांव, नगला ब्राह्मण व ढकरई में अवैध शराब के विभिन्न संदिग्ध अड्डों पर दबिश दी। इस दौरान आबकारी अपराध से संबंधित मादक पदार्थ की बरामदगी नही हुई।
आगामी नववर्ष व चुनाव की संवेदनशीलता के दृष्टिगत जनसंवाद के माध्यम से लोगों को अवैध, सस्ती व नकली मदिरा के सेवन से जनस्वास्थ्य को होने वाली हानियों के विषय में जागरूक किया गया। लोगों को मोबाइल नंबर देते हुए अपील की गई कि अगर कहीं भी अवैध अड्डों पर शराब बनती या बिकती हो तो इसकी सूचना तत्काल आबकारी विभाग व पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम व पता गोपनीय रखा जाएगा। टीम में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र दो कृष्णमुरारी सिंह व उप निरीक्षक प्रदीप सिंह भदौरिया, चौकी प्रभारी बिसावर मय टीम उपस्थित रहे।