फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Ever since Kanhaiya was born, he became an enchantment...

हाथरस : जब से जन्मे कन्हैया करामात हो गई...

Sat, 20 Aug 2022 11:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Ever since Kanhaiya was born, he became an enchantment...
हाथरस : सीयल खे़ड़ा पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद नंदोत्सव मनाया गया। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिलेभर में शनिवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। देर रात तक मंदिरों में आयोजनों की धूम रही। घर घर कन्हैया जी का जन्म हुआ। जगह-जगह नंदोत्सव मनाया गया। कई स्थानों पर देर रात तक मटकी फोड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भजनों की प्रस्तुति पर भक्त जमकर झूमे।
शहर के रुई की मंडी स्थित कन्हैया जी मंदिर में भगवान का अभिषेक किया गया। पंचामृत का प्रसाद बांटा गया। दूसरी ओर दिल्ली वाले मोहल्ला स्थित मथुरानाथ जी मंदिर पर पंडित उपेंद्रनाथ चतुर्वेदी के सानिध्य में नंदोत्सव कार्यक्रम हुआ। कन्हैया जी की मनोहारी झांकी पेश की गई। मथुरानाथ जी विग्रह के शृंगार किए गए। फूलों से मंदिर को सजाया गया। ‘नंद के आनंद भए जय कन्हैया लाल की, जब से जन्मे कन्हैया करामात हो गई, कृष्ण जन्म लियो आज बधाई बजने लगी, अब तो मुरली की मधुर सुना दो तान, मुरली वारे से घेर लई अकेली पनिया गई’ जैसे भजनों से आसपास का वातावरण भी भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने व्यवस्थाओं को संभाला और भक्तों को प्रसाद बांटा। गांव शहर के नवीपुर कलां स्थित वनखंडी महादेव मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। रास बिहारी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। पंचामृत का प्रसाद बांआ गया। अध्यक्षता राधेमोहन शर्मा ने की। पुजारी सतीशचंद्र शर्मा के सानिध्य में भजन-कीर्तन किया गया। इस मौके पर निर्मला शर्मा, दीपक मिश्रा, लक्ष्मी शर्मा, राजेश शर्मा, दिनेश तिवारी, गोविंद शर्मा, राकेश शर्मा, सुशील शर्मा, चिराग शर्मा, प्रमोद शर्मा आदि थे। कन्हैया जी के बाल स्वरूप दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ रही। आकर्षक झांकियां सजाई गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed