{"_id":"5f5907508ebc3e43a03605c9","slug":"hathras-energy-minister-reviews-two-power-sub-stations-of-the-district-hathras-news-ali2433801156","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: जिले के दो बिजली उपकेंद्रों की ऊर्जा मंत्री ने की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: जिले के दो बिजली उपकेंद्रों की ऊर्जा मंत्री ने की समीक्षा
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जिलों के हाई लाइन हानियां वाले शहरी व ग्रामीण उपकेंद्रों की समीक्षा की। वीसी में उन्होंने लाइन हानियों को 15 फीसदी से नीचे लाने और 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति करने के आदेश दिए। जिले में भी नानऊ और कोटा रोड बिजली उपकेंद्रों की ऊर्जा मंत्री ने समीक्षा की।
उन्होेंने हाईलाइन लॉस फीडर्स वाले विद्युत उपकेंद्रों को रेड कैटेगरी से ग्रीन कैटेगरी में लाने और सस्ती बिजली आपूर्ति के निर्देश अधिकारियोें को दिए।
ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी उपभोक्ताओं को समय पर बिल मिले और सभी चिन्हित उपकेंद्रों की लाइन हानियों को 15 प्रतिशत से नीचे लाएं, जिससे सस्ती, पर्याप्त और निर्बाध बिजली आपूर्ति का संकल्प पूरा हो सके। उन्होंने कहा कि उपकेंद्र आत्मनिर्भर बनेंगे। तभी कॉरपोरेशन को आत्मनिर्भर बनाया जा सकेगा।