फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Empty chairs found in BDO office, officer-personnel absent

हाथरस : बीडीओ कार्यालय में मिलीं खाली कुर्सियां, अफसर-कार्मिक गैरहाजिर

Tue, 28 Dec 2021 12:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Empty chairs found in BDO office, officer-personnel absent
हाथरस : बीडीओ कार्यालय का निरीक्षण करते सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र। संवाद - फोटो : SASNI
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कार्यालय खंड विकास अधिकारी सासनी, कार्यालय पशु चिकित्साधिकारी सासनी एवं जिला उद्यान कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) साहित्य कुमार मिश्र ने औचक निरीक्षण किया।
कार्यालय खंड विकास अधिकारी सासनी निरीक्षण के समय खाली मिला। उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन करने पर खंड विकास अधिकारी विकल कुमार, प्रेम किशोर सहायक विकास अधिकारी पंचायत, राकेश कुमार अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा राजकुमार, सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता), अजय कुमार भारद्वाज लेखाकार, बाबू गुलाब सिंह, बीटी तथा रुचि प्रभा सिंह बीएमएम सासनी अनुपस्थित मिलीं। कार्यालय पशु चिकित्साधिकारी सासनी के निरीक्षण के समय परिसर में कंडे रखे मिले। महिलाएं कार्यालय के पीछे कंडे बनाए जा रहे थे।
विज्ञापन

सीडीओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल हटाए जाने के निर्देश दिए। परिसर की सफाई व्यवस्था अत्यंत खराब मिली। परिसर में दो कमरे जर्जर अवस्था में मिले। इनके बारे में जानकारी करने पर बताया गया कि यह पुराने स्टोर हैं। इन कमियों के संबंध में अपना स्पष्टीकरण तीन कार्य दिवसों में कार्यालय में उपलब्ध कराएं। जिला उद्यान कार्यालय के निरीक्षण के समय उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन करने पर वरिष्ठ सहायक नूतन रानी गैरहाजिर मिलीं। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन और मानदेय अग्रिम आदेशों तक रोकने तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अनुपस्थित अधिकारी और कर्मचारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed