फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Employees demonstrated for not getting salary for six months

हाथरस : छह माह से वेतन नहीं मिलने पर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 16 Mar 2022 10:22 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:22 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Employees demonstrated for not getting salary for six months
वेतन न मिलने पर ज्ञापन देते कर्मचारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

अदला-बदली के आधार पर जल निगम में तैनात कर्मियों को छह माह से वेतन नहीं मिला है। इससे आक्रोशित कर्मियों ने सोमवार को विकास भवन पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कर्मियों ने डीएम के नाम ज्ञापन भी सौंपा।
ज्ञापन के जरिये कहा कि 24 कर्मचारियों को अदला-बदली के आधार पर जल निर्माण खंड उत्तर प्रदेश जल निगम हाथरस से नगर पालिका परिषद हाथरस में तैनात किया गया था। ये सभी नगर पालिका परिषद में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इनको अक्तूबर 2021 से अभी तक वेतन नहीं मिला है।
विज्ञापन

इस कारण हमारे परिवार भुखमरी के कगार पहुंच गए हैं। बच्चों की फीस भी जमा न हो पाने के कारण विद्यालयों से उनके नाम काटे जा रहे हैं। होली का पर्व निकट है। कर्मियों ने कहा कि निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप फिलहाल पांच माह का वेतन दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मियों ने कहा कि वेतन न मिलने की स्थिति में आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ेगा। मौके पर नेम सिंह, गीतमपाल सिंह, लाला राम, ब्रहमदत्त गौतम, संतोष कुमार, विजेंद्र सिंह, सुरेश चंद्र, कदीर, चुन्ना सिंह, किशनवीर सिंह, शिशुपाल शर्मा, गनेशी लाल, प्रेमपाल सिंह, सत्यवीर सिंह, रिसाल सिंह, सत्यवीर सिंह, राम चंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed