फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Elephant found unclaimed on Aligarh road, sent to Mathura

हाथरस : अलीगढ़ रोड पर लावारिस मिला हाथी, मथुरा भेजा

Sat, 04 Dec 2021 12:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Elephant found unclaimed on Aligarh road, sent to Mathura
अलीगढ़ रोड पर मिला लावारिस हाथी। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम एक हाथी अलीगढ़ रोड पर घूमते हुए कुछ लोगों ने देखा। हाथी को देखकर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर वन विभाग की टीम भी वहां पहुंच गई और वाइल्ड लाइफ की टीम को बुलाया। हाथी को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए मथुरा के एलीफेंट कंजरवेशन एंड केयर सेंटर भेजा भेजा गया है। अफसरों की मानें तो हाथी को कम दिखाई दे रहा था।
बृहस्पतिवार की देर शाम वन विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली कि शहर के अलीगढ़ रोड पर रुहेरी के निकट एक हाथी को ट्रक से उतारा गया है। इस बात की जानकारी होने पर वन विभाग के अधिकारी सतर्क हो गए और मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

वन अधिकारियों ने आगरा से वाइल्ड लाइफ की टीम को बुलाया। टीम ने हाथरस को मथुरा के एलीफेंट कंजरवेशन एंड केयर सेंटर भेज दिया है। हाथी का वहां स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। यदि हाथी स्वस्थ होगा तो उसे दुधवा पार्क भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक के नंबर की वन अफसर कर रहे पड़ताल
जिस ट्रक से हाथी उतारा गया है, वह अलीगढ़ की ओर से आया था। इसलिए वन विभाग के अधिकारियों ने टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज निकलवा लिए हैं। फुटेज आधार पर ट्रक को ट्रेस किया जा रहा है। यह पता लगाया जा रहा कि आखिर हाथी जिस ट्रक में था, उसका नंबर क्या है।
हाथी को कम दिखने की मिली है जानकारी
बरामद हाथी को कम दिखाई दे रहा है। इसकी जानकारी मथुरा से केयर सेंटर से मिली है। अधिकारियों की मानें तो हाथी के सिर पर बार-बार डंडी मारने से उसके मस्तिष्क की नसों को नुकसान पहुंचता है। जिससे आंखों की रोशनी प्रभावित हो सकती है। हाथी के स्वस्थ होने पर उसे दुधवा पार्क भेजा जाएगा। यदि वह अस्वस्थ होगा उसे वहीं रखा जाएगा।

- अलीगढ़ रोड पर रुहेरी के निकट एक हाथी मिला था। जिसे कोई छोड़ गया था। आगरा की टीम की मदद से हाथी को मथुरा के एलीफेंट कंजरवेशन एंड केयर सेंटर पर भेजा गया है। उसका वहां स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। स्वस्थ होने पर हाथी को दुधवा पार्क भेजा जाएगा।
सीपी सिंह, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed