{"_id":"61f2f174091c9b7f3c2f9937","slug":"hathras-electricity-workers-engaged-in-election-duty-who-will-remove-the-fault-hathras-news-ali2839461104","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बिजली कर्मी चुनाव ड्यूटी में लगे, फॉल्ट कौन करेगा दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बिजली कर्मी चुनाव ड्यूटी में लगे, फॉल्ट कौन करेगा दूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
इस बार मतदान वाले दिन या उससे एक दिन पहले किसी लाइन में फॉल्ट हो जाता है तो उस फॉल्ट को दूर होने में मुश्किलें आएंगी। इसकी वजह यह है कि बिजली महकमे के अधिकांश कर्मियों की चुनाव में ड्यूटी लग गई है। इस कारण जिले के लोगों को बिजली समस्या का सामना करना पड़ता सकता है। यदि किसी 33 केवीए की लाइन में फॉल्ट हो जाता है तो उसे सही करने के लिए शट डाउन एसडीओ व जेई के हस्ताक्षर से मिलता है। तब कर्मी लाइन पर काम की शुरुआत करते हैं।
उल्लेखनीय है कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, वैसे ही जिला प्रशासन की तैयारियां भी तेज होती जा रही हैं। इस बार चुनाव के कार्य में बिजली महकमे के लिपिक, एसडीओ और जेई आदि कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। इसे लेकर महकमे में चर्चाओं का बाजार गर्म है। विभागीय अधिकारी यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि बिजली अति आवश्यक सेवा में शामिल है। यदि कर्मियों की ड्यूटी लग जाएगी तो फॉल्ट कैसे दूर होंगे। संवाद
132 मीतई बिजलीघर से मिलता है शटडाउन
हाथरस। 132 केवीए मीतई सबस्टेशन जिले में सबसे बड़ा बिजलीघर है। यहां से 33 केवीए की लाइनें निकलती है। यदि किसी लाइन में फॉल्ट हो जाता है तो संबंधित एसडीओ या जेई को मीतई सबस्टेशन पहुंचकर कागजी प्रक्रिया पूरी करनी पड़ती है। तब जाकर शट डाउन मिलता है। एक लाइन से कई बिजलीघर इन-दिनों जुड़े हुए हैं। यदि किसी सब स्टेशन पर बिजली कटौती की समस्या आती है लोगों को 19 व 20 फरवरी तक फॉल्ट सही होने के लिए इंतजार करना होगा। संवाद