{"_id":"6138ff5f8ebc3eb3b3549632","slug":"hathras-electricity-theft-increased-by-four-to-five-percent-hathras-news-ali2726739167","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : चार से पांच प्रतिशत बढ़ गई बिजली चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : चार से पांच प्रतिशत बढ़ गई बिजली चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बिजली की खपत बढ़ने के साथ बिजली चोरी का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। शहर व ग्रामीण क्षेत्र में चार से पांच प्रतिशत बिजली चोरी में इजाफा हुआ है। लखनऊ से प्रबंध निदेशक (एमडी) ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करते हुए बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं। अब विभागीय अधिकारी विशेष चेकिंग अभियान चलाने की कोशिश में जुट गए हैं।
उल्लेखनीय है कि हाथरस छोटा जिला है, लेकिन बिजली चोरी व बकाया के मामले में यह जिला टॉप टेन की सूची में शामिल है। इसे लेकर जिले के विभागीय अधिकारियों की आए-दिन निगम स्तर से क्लास भी लगती है।
सोमवार को लखनऊ से पावर कॉरपोरेशन के एमडी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों से बिजली आपूर्ति व लाइन हानियों की जानकारी की। इस दौरान हाथरस शहर खंड प्रथम में चार प्रतिशत व देहात के मुरसान और मेंडू आदि इलाकों में पांच प्रतिशत चोरी बढ़ने की बात सामने आई। एमडी ने बिजली चोरी पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। संवाद