फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Electricity stalled in many areas for four hours, people upset

हाथरस : चार घंटे तक कई इलाकों में ठप रही बिजली, लोग परेशान

Thu, 02 Jun 2022 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Electricity stalled in many areas for four hours, people upset
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भीषण गर्मी में बिजली कटौती से हाल-बेहाल है। बुधवार को भी शहर के कई इलाकों में लोगों ने बिजली कटौती का सामना किया। शहर के नवीपुर, गिजरौली, कांशीराम टाउनशिप, वाटर वर्क्स बिजलीघरों से जाने वाली विद्युत लाइनों में ओवरलोडिंग के चलते फॉल्ट हो गए। इसके चलते अलग-अलग इलाकों में करीब चार घंटे तक बिजली ठप रही।
भीषण गर्मी में बिना बिजली के लोग काफी परेशान रहे। विद्युत कर्मी इन फॉल्ट को दूर करने में जुटे रहे। अधिशासी अभियंता शहर सुभाषचंद्रा ने बताया कि ओवरलोडिंग के चलते विद्युत लाइनों में फॉल्ट हो रहे हैं। सूचना मिलने पर इन्हें विद्युत कर्मियों ने दूर भी करा दिया। संवाद
विज्ञापन

रोजाना कई घंटे बिजली गुल हो रही है। इसकी वजह से पानी की किल्लत का भी सामना करना पड़ता है। विद्युत महकमा ऐसी व्यवस्था करे कि बिजली कटौती न हो।
-राहुल
कभी ट्रांसफॉर्मर फुंक जाता है तो कभी लाइनों में फॉल्ट हो जाते हैं। गर्मी में हर व्यक्ति बिजली कटौती से परेशान है। यहां बिजली की लाइनें काफी जर्जर हालत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कन्हैया
जब बिजली चली जाती है तो सामान्य दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो जाती है। गर्मी में तो पानी की किल्लत गहरा जाती है। कोई भी काम नहीं हो पाता।
-रवेंद्र
बिना बिजली के गर्मी में लोगों के सामने काफी समस्या पैदा होती है। कल-कारखानों में भी उत्पादन रुक जाता है। बिजली अधिकारियों को ध्यान देने की जरूरत है।
-अजय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed