फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Electricity stalled for five hours due to fault in lines

हाथरस : लाइनों में फॉल्ट से पांच घंटे ठप रही बिजली

Thu, 21 Jul 2022 11:25 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Electricity stalled for five hours due to fault in lines
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बिजली संकट से लोगों को निजात नहीं मिल रही। बारिश के बाद शहर और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को कई घंटे तक बिजली संकट का सामना करना पड़ा। इससे लोग काफी परेशान रहे। रोजाना कई घंटे बिजली गुल हो रही है। स्थानीय मीतई विद्युत उपकेंद्र पर मरम्मत का काम चला।
ऐसे में शहर के गिजरौली, चंदपा और लाखनू सहित कई विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े फीडरों की बिजली गुल रही। कई इलाकों में बिजली की लाइनों में फॉल्ट से भी लोगों ने दिक्कतें झेलीं। चार से पांच घंटे तक बिजली बाधित रही। उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती से दिनचर्या प्रभावित हुई। काम-धंधों पर भी इसका असर दिखाई दिया। संवाद
विज्ञापन

बिजली कटौती से हर कोई परेशान हैं। कई स्थानों पर बिजली के तार भी जर्जर हैं। इससे भी बिजली गुल हो जाती है। बिजली कटौती बंद होनी चाहिए। शिकायतों के बावजूद हालात सुधर नहीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पवन वर्मा
बिजली कटौती से सामान्य दिनचर्या से लेकर उद्योग-धंधे तक प्रभावित होते हैं। देहात में सिंचाई का काम भी प्रभावित होता है। विभाग द्वारा यह भी नहीं बताया जाता कि कितने घंट बिजली नहीं आएगी।
-रोहिताश
बिजली कटौती ने नाक में दम कर रखा है। जब बिजली गुल हो जाती है तो अधिकारियों व कर्मचारियों को फोन किया जाता है, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं देता। बिना बिजली के दिक्कत होती है।

-प्रवीण चौधरी
बिजली संकट से त्राहि-त्राहि मची हुई है। वर्तमान में यह एक प्रमुख समस्या है। रोस्टर के हिसाब से आपूर्ति नहीं दी जा रही। सामान्य कामकाज प्रभावित होते हैं। स्थिति में सुधार किया जाना चाहिए।
-अवधेश बख्शी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed