फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Electricity is running for several hours, loss of lakhs to the department

हाथरस : कई घंटे गुल रही बिजली, महकमे को लाखों का नुकसान

Sat, 25 Jun 2022 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Electricity is running for several hours, loss of lakhs to the department
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

दो महीने शहर के अलग-अलग इलाकों में कई घंटे बिजली गुल रही। इस कारण लोगों को मुश्किलों से जूझना पड़ा। बिजली महकमे को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। दो महीने में छह ट्रांसफॉर्मरों से चोरों ने हजारों लीटर तेल निकालकर चोरी कर लिया। इससे ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त भी हुए। यह चोर विभाग के लिए चुनौती बने हुए हैं। इसे लेकर महकमे अफसर भी खासे परेशान हैं।
उल्लेखनीय है कि बिजली विभाग द्वारा आधा दर्जन विद्युत उपकेंद्रों से 33 हजार उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। इसके अलावा ओवरलोडिंग को कम करने के लिए जगह जगह ट्रांसफॉर्मर भी लगे हुए हैं।
विज्ञापन

गर्मी को देखते हुए विभाग द्वारा अप्रैल माह में शहर के सभी ट्रांसफॉर्मरों में तेल की क्षमता को पूरा किया, ताकि लोगों को पर्याप्त बिजली मिलती रहे, लेकिन ट्रांसफॉर्मरों से तेल चोरी की इन घटनाओं ने विद्युत अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी हे। लोगों को बिजली संकट का भी सामना करना पड़ रहा है। अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्रा का कहना है कि दो माह में छह ट्रांसफॉर्मरों से चोरों ने तेल चोरी कर लिया, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed