{"_id":"628539476e42826aab49f751","slug":"hathras-electricity-is-running-for-seven-hours-in-55-villages-shaphu-news-ali2918569125","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 55 गांवों में सात घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 55 गांवों में सात घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कस्बा के विद्युत सबकेंद्र पर ओसीबी/वीसीबी बदलने के कार्य के चलते लगभग सात घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली आपूर्ति बाधित होने से 55 गांवों के लोग प्रभावित हुए। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
देहात के क्षेत्रों में जिन घरों में इन्वर्टर की सुविधा नहीं थी उनके परिजन गर्मी के कारण पेड़ों की छाया में शरण लेते दिखाई दिए। जिन घरों में इन्वर्टर की सुविधा थी वह एक ही पंखे के नीचे बैठकर बिजली आने की प्रतीक्षा कर रहे थे।
इससे पहले अधिशासी अभियंता मनोज जैन ने बुधवार की सुबह बिजली नहीं आने की सूचना दी थी जिसके बाद लोगों ने अपने घरों में पानी आदि की व्यव्स्था कर ली थी। शाम को सबस्टेशन पर काम समाप्त होने पर शाम पांच बजे बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी गई। संवाद