फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Electricity in two and a half thousand houses for four hours, people remain upset

हाथरस : ढाई हजार घरों में चार घंटे तक गुल रही बिजली, लोग रहे परेशान

Wed, 08 Jun 2022 11:15 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Electricity in two and a half thousand houses for four hours, people remain upset
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भीषण गर्मी में बिजली कटौती से हाल-बेहाल है। मंगलवार की रात्रि में किला और कलवारी फीडरों की लाइन में फॉल्ट होने से चार घंटे तक बिजली गुल रही। अन्य कई स्थानों पर भी फॉल्ट हुए और लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। बिजली कटौती से लोगों की सामान्य दिनचर्या भी प्रभावित हुई।
भीषण गर्मी में ओवरलोडिंग हो रही है। इसकी वजह से जगह-जगह से विद्युत लाइनों में फॉल्ट हो रहे हैं। जर्जर खंभे भी विद्युत कटौती की मुख्य वजह बने हुए हैं। शहर में किला फीडर और कलवारी फीडर की विद्युत लाइनों में फॉल्ट होने से करीब ढाई हजारों घरों की बिजली चार घंटे तक मंगलवार की रात्रि में बंद रही।
विज्ञापन

इसके अलावा नवीपुर, गिजरौली, कांशीराम टाउनशिप, मुरसान गेट, सोखना फीडर की लाइनों में भी फॉल्ट हुए और इसकी वजह से भी लोग परेशान रहे। उपखंड अधिकारी (एसडीओ) पवन वर्मा का कहना है कि किला और कलवारी फीडरों की लाइन में फॉल्ट की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित रही थी। कर्मियों की मदद से फॉल्ट को दूर कराके आपूर्ति सुचारु कराई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed