फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Electricity disrupted for four hours due to fault in lines

हाथरस : लाइनों में फॉल्ट से चार घंटे बाधित रही बिजली

Mon, 11 Jul 2022 11:52 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Electricity disrupted for four hours due to fault in lines
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

उमसभरी गर्मी में बिजली की आंख-मिचौली लोगों को मुश्किल में डाल रही है। बिजली जाने पर लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। शहर से देहात तक हर रोज कई घंटे बिजली गुल हो रही है। इस कारण लोगों दिनचर्या प्रभावित हो रही है। सोमवार को भी लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ा। पर्याप्त बिजली न मिलने के कारण लोगों में गुस्सा है। हर रोज तीन से चार घंटे बिजली गुल हो रही है।
उल्लेखनीय है कि जैसे जैसे गर्मी बढ़ रही है, वैसे ही बिजली सिस्टम लड़खड़ाता जा रहा है। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। मंगलवार को शहर के ओढ़पुरा, गिजरौली, नवीपुर और प्रगतिपुरम आदि विद्युत उपकेंद्रों की लाइनों में फॉल्ट हो गए। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में सलेमपुर, सोखना, नगला रति, वाहनपुर आदि विद्युत उपकेंद्रों की लाइनों में भी खराबी आ गई।
विज्ञापन

इस कारण लोगों को तीन से चार घंटे बिना बिजली के रहना पड़ा। वहीं पर्याप्त बिजली न मिलने के कारण किसान खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) सुभाष चंद्रा का कहना है कि बारिश व गर्मी के लाइनों में फॉल्ट की संख्या बढ़ गई है। फॉल्ट को जल्द से जल्द दूर कराने के निर्देश अधीनस्थों को दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कभी दिन तो कभी रात में बिजली गुल होना आम बात हो गई है। पर्याप्त बिजली न मिलने के कारण कामकाज प्रभावित हो रहा है। जर्जर लाइनों को जल्द बदला जाए।
-राजीव शर्मा
बिना बिजली के काम-धंधे प्रभावित हो रहे हैं। जर्जर लाइनों में कभी दिन तो कभी रात में फॉल्ट हो रहे हैं। इस कारण उमसभरी गर्मी में बिना बिजली के हाल बेहाल है।

-वीरेंद्र कौशल
जिस हिसाब से विभाग हर महीने बिल भेजता है, उस हिसाब से पर्याप्त बिजली देने पर उसका ध्यान नहीं है। इस कारण कई कई घंटे बिना बिजली के रहना पड़ रहा है।
-नीतेश कुमार
बिजली आज के समय की अहम जरूरत है। इसके बावजूद विभाग आपूर्ति को व्यवस्थित रखने पर ध्यान नहीं दे रहा। बिजली गुल होना आम बात हो गई है। पता नहीं कब स्थिति सुधरेगी।
-प्रमोद शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed