{"_id":"62af5f7be4bcff3b371707bb","slug":"hathras-electricity-disrupted-for-four-hours-due-to-fault-in-lines-hathras-news-ali2942557121","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : लाइनों में फॉल्ट से चार घंटे बाधित रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : लाइनों में फॉल्ट से चार घंटे बाधित रही बिजली
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर से लेकर देहात तक बेहिसाब बिजली कटौती जारी है। रविवार को भी लोगों ने बिजली कटौती की मार झेली। ओढपुरा, वाटर वर्क्स, गिजरौली, नवीपुर बिजलीघरों से जाने वाले फीडरों की विद्युत लाइनों में फॉल्ट हो गए। इसकी वजह के करीब चार घंटे तक बिजली गुल रही। फॉल्ट की वजह ओवरलोडिंग रही। बिजली कटौती से लोग परेशान रहे और सामान्य कामकाज भी प्रभावित रहे।
गर्मी के मौसम में रोजाना कई-कई घंटे बिजली गुल हो रही है। रविवार को भी बिजली कटौती से लोग काफी परेशान रहे। देहात में भी बिजली संकट रहा। अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्रा का कहना है कि लोकल फॉल्ट की वजह से कई स्थानों पर बिजली गुल रही है। कर्मियों ने यह फॉल्ट दूर कर दिए हैं। बिजली आपूर्ति को व्यवस्थित रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
रोजाना कई-कई घंटे बिजली गुल हो रही है। हाई और लो वोल्टेज की भी समस्या है। इससे बिजली के उपकरण फुंक जाते हैं। बिजली कटौती रोकने के लिए अधिकारी पर्याप्त इंतजाम करें।
विज्ञापन
-रवि वार्ष्णेय
बिजली कटौती न होने से सामान्य दिनचर्या प्रभावित होती है। कई बार तो अस्पतालों तक में बिजली नहीं आती। इससे मरीजों का इलाज भी प्रभावित होता है। बिजली कटौती बंद चाहिए। -कन्हैया
अंधाधुंध बिजली कटौती से सभी परेशान हैं। किसान अपनी फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे। कारखानों में मशीन नहीं चल पाती। भीषण गर्मी में तो इसकी वजह से और ज्यादा समस्या है। -आशू वर्मा
कभी यह बताया जाता है कि बिजली की लाइन में फॉल्ट हो गया है तो कभी यह कहा जाता है कि ट्रांसफॉर्मर फुंक गया है। घंटों की बिजली कटौती से पूरी दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो रही है।
-इस्लाम खान