{"_id":"61a3c46cbfc99d725552ee0d","slug":"hathras-electricity-crisis-in-many-areas-including-district-hospital-hathras-news-ali279285492","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जिला अस्पताल सहित कई इलाकों में रहा बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जिला अस्पताल सहित कई इलाकों में रहा बिजली संकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सुबह से शाम तक रविवार को शहर के अलीगढ़ रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस के लिए अमृत योजना के तहत पेयजल पाइप लाइन बिछाने का काम किया गया। जिस जगह पाइप लाइन डाली गई है, उस जगह से बिजली विभाग की केबल निकल रही है। इस कारण सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक जिला अस्पताल व कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति बाधित रही। इस कारण मरीजों और तीमारदारों के अलावा आमजन को भी दिक्कतों से जूझना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि शहर में अमृत योजना के तहत पेयजल लाइन बिछाने का काम चल रहा है। शहर में कई किलोमीटर लाइन बिछाई जा चुकी है और कई ओवरहेड टैंक भी बनाए जा चुके हैं। इस क्रम में रविवार को शहर के अलीगढ़ रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस के निकट पेयजल की लाइन बिछाई गई। जिस जगह लाइन बिछाई गई है, उस गली में हाईटेंशन की भूमिगत लाइन बिछी हुई है।
सुरक्षा की दृष्टि से इस लाइन को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बंद किया गया। इस कारण जिला अस्पताल, आनंदपुरी सहित कई इलाकों में सुबह से शाम तक बिजली गुल रही। बिना बिजली के लोग जरूरी कामकाज नहीं कर सके। घरों में लगे विद्युत उपकरण भी शोपीस बने रहे। शाम को बिजली आने के बाद ही लोग अपने रोजमर्रा के कामकाज निपटा सके। संवाद