फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Electricity cotton mill crossing jammed due to closure of gates

हाथरस : फाटक बंद होने से बिजली कॉटन मिल क्रासिंग पर लगा जाम

Mon, 06 Jun 2022 11:21 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Electricity cotton mill crossing jammed due to closure of gates
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

रेलवे फाटक बंद होने से शहर के बिजली कॉटन मिल रेलवे क्रासिंग पर फाटक बंद होने से सुबह से शाम तक लोग हर रोज जाम से जूझ रहे हैं। अतिक्रमण के चलते रास्ता संकरा होने के कारण राहगीरों को आवागमन में मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है।
उल्लेखनीय है कि शहर के मध्य से करीब आधा दर्जन रेलवे क्रासिंग है। इन क्रासिंग से हर रोज पैसेंजर व मालगाड़ियों के गुजरने के कारण कई बार फाटक बंद होता है। इस कारण यहां सुबह से शाम तक लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

शहर के अधिकांश रेलवे क्रासिंग के आसपास अतिक्रमण है। इस कारण भी जाम लगने का मुख्य कारण है। दुकानदारों व हथठेले वाले अतिक्रमण को बढ़ावा दे रहे हैं। इस कारण आवागमन भी बाधित होता है। तालाब चौराहा पर ओवर ब्रिज बन गया है। इसके बाद भी शहर के मुख्य मार्गों पर जाम की समस्या खत्म नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली कॉटन मिलन फॉटक से कई गांवों का रास्ता भी जाता है। क्रासिंग पर ट्रेनों के आवागमन के दौरान फाटक बार बार बंद होता है। यहां ओवर ब्रिज बन जाए तो मथुरा बरेली मार्ग की राह भी सुगम होगी। - कमल सिंह
- रेलवे द्वारा दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बाउंड्री बॉल लगा दी है। वहीं शहर के मध्य से गुजर रही क्रासिंगों पर ओवर का इंतजाम करना चाहिए। ताकि लोगों को जाम से राहत मिले। क्रासिंगों के आसपास व्याप्त अतिक्रमण हटाया जाए। - शांति स्वरूप

- बिजली कॉटन मिलन फाटक पर ट्रेनों के आवागमन के दौरान काफी जाम लगता है। साथ ही यह चौराहा शहर के मुख्य मार्गों को भी जोड़ता है। इस कारण रेलवे इस क्रासिंग पर पर्याप्त इंतजाम करने चाहिए। ताकि जाम न लगे। - असलम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed