फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Electric poles razed by rain, transformers fell

हाथरस : बारिश से धराशाई हुए बिजली के खंभे, गिरे ट्रांसफॉर्मर

Tue, 19 Oct 2021 01:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Electric poles razed by rain, transformers fell
तेज हवा व बारिश से गांव गढ़ उमराव में गिरा हरा पेड़। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

दो दिन से लगातार तेज हवाओं के साथ पड़ रही बारिश ने बिजली व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया है। बारिश से सादाबाद क्षेत्र के कई गांव में एक दर्जन से अधिक पोल धराशाई हो गए। कई ट्रांसफॉर्मर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। जगह जगह खंभों में करंट आने, तार टूटने, केबल बॉक्स में फॉल्ट होने से बिजली व्यवस्था बाधित हो गई है। कई विद्युत उपकेंद्र ब्रेक डाउन हैं। अब बिजली कर्मचारी बारिश के थमने का इंतजार कर रहे हैं, जिससे कि सर्वे कर टूट तारों, फॉल्टों को सही कर बिजली को सुचारु किया जा सके।
क्षेत्र के गांव गढ़ उमराव बिजली महकमे के करीब 10 विद्युत खंभे विद्युत लाइन सहित टूटकर गिर गए। कई जगह गांव में तार टूटकर भी गिरे, जिससे कई ग्रामीण बाल-बाल बच गए। बिजली महकमे की इन अव्यवस्थाओं से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि वह जर्जर तार, पोल आदि को लेकर कई बार विभाग में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

अधिकारियों द्वारा कभी भी खंभों व लाइनों की देखरेख नहीं की जाती, जिस वजह से बारिश के दौरान हादसे होते रहते हैं। इधर, कस्बे की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था भी ठप हो गई। सोमवार को पूरे दिन लोगों को पांच से छह घंटे ही आपूर्ति मिल सकी। पूरे दिन बिजली ट्रिपिंग करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

- तेज हवा और बारिश की वजह से अभी तक एक दर्जन विद्युत खंभों के टूटने और तीन चार ट्रांसफॉर्मरों के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिली है। बारिश थमते ही हर गांव में सर्वे कराकर नुकसान का आकलन कराया जाएगा और बिजली आपूर्ति को सुचारु किया जाएगा। - मनोज कुमार जैन, एक्सईएन, विद्युत वितरण चतुर्थ खंड सादाबाद।
तेज हवा- आंधी से उखड़कर गिरे पेड़, गिरी दीवारें
तेज हवा और बारिश की वजह से कई जगह हरे पेड़ उखड़कर गिर गए, जिससे यातायात व्यवस्था भी ठप हो गई। किसी की झोंपड़ी उड़ गई तो किसी की दीवार भी गिर गई। गांव गढ़ उमराव में नैमी पुत्र लालाराम के मकान पर नीम का पेड़ गिर गया, जिस वजह से मकान का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया।
इसी गांव के राकेश पुत्र जगदीश की दीवार गिर गई और टीनशेड उड़ गया, जिससे काफी नुकसान हुआ। देवा, सत्तो पुत्र हुक्म सिंह का भी टीनशेड तेज हवा में उड़ गया। मोहन पुत्र गिर्राज सिंह की झोंपड़ी भी तेज हवा और बारिश की भेंट चढ़ गई। संवाद
ग्राम प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष ने की किसानों को मुआवजे की मांग
ग्राम प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष और ग्राम पंचायत कजरौठी के ग्राम प्रधान महाराज सिंह ने गांव कजरौठी, जंगला, रमचेला व अन्य कई गांवों में दौरा कर तेज हवा व बारिश की वजह से बर्बाद हुए किसानों के हालातों की जानकारी ली।

किसानों ने उन्हें खेत पर लेकर जाकर पानी में डूबी फसल को दिखाया। महाराज सिंह ने बताया कि बारिश की वजह से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। प्रशासन को बर्बाद हुई फसल का सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिलाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed