{"_id":"617edcb1d46c795118182338","slug":"hathras-elections-will-be-held-in-2022-under-the-leadership-of-kamal-deputy-chief-minister-hathras-news-ali2771638152","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 2022 में कमल के नेतृत्व में होगा चुनाव : उपमुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 2022 में कमल के नेतृत्व में होगा चुनाव : उपमुख्यमंत्री
विज्ञापन
हाथरस : सिकंदराराऊ में सभा को संबोधित करते उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। संवाद
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विधानसभा 2022 में भाजपा कमल के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। इस चुनाव में भाजपा पिछली बार से भी अधिक सीट जीतकर अपनी सरकार बनाएगी। यह बातें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ओवरब्रिज के लोकार्पण के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि इस सरकार में वंचित, शोषित के साथ-साथ सभी वर्गों के लोगों का विकास किया गया है और उन्हें योजनाओं का लाभ दिया गया है। उन्होंने कहा कि शहरवासी लंबे समय से जाम की समस्या से जूझ रहे थे। इस समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों ने भी सरकार को बताया था।
इस कारण सरकार ने कदम उठाकर लोगों की समस्या को दूर किया है। उन्होंने कहा कि यह एक बहुत बड़ी परियोजना है। इस परियोजना को पूरा करने में करीब 24 करोड़ रुपया खर्च हुआ है। संवाद