फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Eddie looked after the arrangements of the district, Kovid Hospital

हाथरस : एडी ने जिला, कोविड अस्पताल की देखीं व्यवस्थाएं

Mon, 10 May 2021 11:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Eddie looked after the arrangements of the district, Kovid Hospital
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में रविवार को जिस तरह रिकॉर्ड 100 से ज्यादा कोरोना संक्रमित केस सामने आए, उसे लेकर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन खासा चिंतित दिखाई दिया। इसके मद्देनजर अपर निदेशक स्वास्थ्य अलीगढ़ ने दो प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बागला जिला अस्पताल और कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया और वहां व्यवस्थाएं देखीं। इस पर भी विचार हुआ कि टीबी अस्पताल के स्थान पर अब कोविड के मरीजों को बागला अस्पताल में ही शिफ्ट कर दिया जाए। ऐसे में माना जा रहा है कि जिला अस्पताल में अब कोविड अस्पताल बनेगा। अन्य आवश्यक निर्देश भी दिए एडी ने दिए।
सोमवार को एडी हेल्थ अलीगढ़ मंडल डॉ. एसके उपाध्याय यहां जिला अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने अस्पताल में टीकाकरण की व्यवस्था देखी। इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया। उनके साथ एसडीएम विजय शर्मा भी थे। कोविड अस्पताल का निरीक्षण भी इन अधिकारियों ने किया। एडी ने निर्देश दिए कोविड अस्पताल के बाहर यह भी चस्पा किया जाए कि कितने बेड खाली हैं और कितने मरीज भर्ती हैं। किस चिकित्सक व अन्य स्टाफ भी ड्यूटी है। इन अधिकारियों ने वहां यह देखा कि बागला अस्पताल में किस तरह की व्यवस्था की जाए, जिससे कोविड मरीजों को भर्ती कर उनका उपचार किया जा सके।
विज्ञापन

यह तथ्य भी उल्लेखनीय है कि फिलहाल टीबी अस्पताल में कोविड अस्पताल संचालित है लेकिन यह दूसरी मंजिल पर है और वहां मरीजों को लाने-ले जाने में काफी परेशानी हो रही है। उनके तीमारदार व चिकित्सकीय स्टाफ भी काफी परेशान है। उनके साथ सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर, सीएमएस डॉ. आईबी सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेंटिलेटरों का नहीं हो रहा था इस्तेमाल
हाथरस। जिला अस्पताल का निरीक्षण करते समय एडी व अन्य प्रशासनिक अधिकारियोें ने यह भी देखा कि अस्पताल के एक कमरे में चार वेंटिलेटर रखे हुए थे और उनका कोई इस्तेमाल नहीं हो रहा था। वह धूल फांक रहे थे। इससे यह भी स्पष्ट हो गया कि जिले में वेंटिलेटर तो हैं, लेकिन इनका इस्तेमाल नहीं हो रहा। यहां विशेषज्ञ के न होने की वजह भी यह समस्या आ रही है। अधिकारी यह कह रहे हैं कि सभी वेंटिलेटरों का इस समय प्रयोग किया जा रहा है। हालांकि बाद में इसे लेकर एडी को यह सफाई देनी पड़ी कि वह जल्द ही सभी वेंटिलेटरों को चालू कराएंगे।

सात बेड का आईसीयू वार्ड होगा शुरू
हाथरस। एडी डॉ. एसके उपाध्याय का कहना था कि यह योजना बनाई जा रही है कि कोविड के मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाए। वह इस सिलसिले में ही यहां आए थे। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में सात बेड का आईसीयू वार्ड तैयार किया जा रहा है। वहां ऑक्सीजन की व्यवस्था भी होगी। सात वेंटिलेटर पर ऑक्सीजन पाइप लाइन की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि सभी वेंटिलेटर क्रियाशील हालत में है। अब अपने स्तर से ही इन्हें चालू कर लेंगे। किसी को बाहर से बुलाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed