{"_id":"5f1346608ebc3e63ac04788c","slug":"hathras-economic-calculation-work-started-again-in-the-district-hathras-news-ali238987314","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: जिले में फिर शुरू हुआ आर्थिक गणना का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: जिले में फिर शुरू हुआ आर्थिक गणना का कार्य
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना के चलते लॉकडाउन के बाद अब फिर से जिले की 20 ग्राम पंचायतो में आर्थिक गणना का कार्य शुरू हो गया है। 22 मार्च को लॉकडाउन लगने से पहले 474 पंचायतों में से 444 का काम पूरा कर लिया गया था। 30 पंचायतों में आधा काम हो चुका था, लेकिन कोरोना की रोकथाम के लिए हुए लॉकडाउन के चलते काम लटक गया।
शासन के निर्देश पर इस बार सीएससी द्वारा आर्थिक गणना का कार्य कराया गया है। इस बार गणना मोबाइल ऐप के माध्यम से की गई है। सरकार ने लॉकडाउन में छूट दी तो गणनाकारों ने सरकार के आदेशानुसार लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए फिर से काम शुरू कर दिया और 10 पंचायतों में काम पूरा कर लिया गया। शहरी इलाकों में हाथरस में 21 अन्वेषक इकाई हैं, जिसमें से 16 अन्वेषक इकाइयों में गणना का कार्य पूर्ण हो चुका है। छह अन्वेषक इकाइयों में 30 जुलाई तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला प्रशासन ने निभाई अहम भूमिका
हाथरस। आर्थिक गणना के काम में जिला प्रशासन ने अहम भूमिका निभाई है। डीएम के निर्देश पर कई स्थानों पर पुलिस प्रशासन ने सीएससी गणनाकारों को आने वाली दिक्कतों से निजात दिलवाई। कई जगह ज्यादा समस्याएं आने पर पुलिस ने खुद बैठकर गणना का काम पूरा कराने में सीएससी टीम को सहयोग दिया।
विज्ञापन
इन पंचायतों में होगी गणना
सिकंदराराऊ ब्लॉक में आरिफपुर-भोगपुर, हसायन ब्लॉक में अमृतपुर-असदपुर, हाथरस ब्लॉक में देवीनगर, हाथरस देहात, चिंतापुर बदन, गढ़ी बलना, महौ खास , सादाबाद ब्लॉक में सुसाइन, मई, कुरसंडा, जटोई, सासनी ब्लॉक में बांधनू शिकोहाबाद, गढ़ी नंदराम, महमूदपुर बरसै, रुहेरी, सहपऊ ब्लॉक में शेरपुर, मानिकपुर, मुरसान ब्लॉक में नगला दया, जोगिया, बर्द्धवारी गांवों में गणना का काम होगा।
अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग कर गणना का सत्यापन
जिला अर्थ एवं सांख्यकी विभाग द्वारा आर्थिक गणना की गुणवत्ता का सत्यापन भी किया जा रहा है। जैसे-जैसे गणनाकार आर्थिक गणना का कार्य पूर्ण कर रहे हैं, उसी दौरान सुपरवाइजर द्वारा उसका सत्यापन भी किया जा रहा है। सुपरवाइजर के सत्यापन के बाद जिला अर्थ एवं सांख्यकी विभाग से नामित अधिकारी गणना की गुणवत्ता की जांच कर रहे हैं। 50 प्रतिशत के लगभग पंचायतों में सत्यापन भी पूर्ण किया जा चुका है। जिला अर्थ एवं सांख्यकी अधिकारी राम लखन निषाद द्वारा सभी अधिकारियों को गणना का जल्द से जल्द सत्यापन पूर्ण करने के आदेश दिए गए हैं।
----
महिला गणनाकारों ने भी निभाई भूमिका
गणना में जिले में 50 से ज्यादा महिला गणनाकारों ने आर्थिक गणना का कार्य किया है। सीएससी हमेशा महिलाओं को सभी कार्यों में प्राथमिकता देती है और आर्थिक गणना में भी महिला गणनाकारों को प्राथमिकता दी गई।