{"_id":"617848a6333c2f2f926f6d0d","slug":"hathras-e-shram-card-will-be-valid-across-the-country-like-aadhar-hathras-news-ali2767503143","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : आधार की तरह देश भर में मान्य होगा ई-श्रमकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : आधार की तरह देश भर में मान्य होगा ई-श्रमकार्ड
विज्ञापन
हाथरस : ई श्रम शिविर के दौरान पंजीकरण करते अधिकारी। विज्ञप्ति
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
ई-श्रमकार्ड आने वाले दिनों में आम लोगों की जरूरतों को पूरा करेगा। यह आधार कार्ड की तरह सभी योजनाओं में मान्य होगा। इसके जरिये ही योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को मिलेगा। अब तक जिले में एक लाख तीस हजार लोगों ने ई-श्रमकार्ड के लिए पंजीकरण करा लिए हैं। सभी विभाग को ई श्रमकार्ड बनावाने का लक्ष्य भी दिया गया है। मंगलवार को वाणिज्यकर विभाग ने शहर के घासमंडी में कैंप लगाकर काफी लोगों के पंजीकरण भी कराएं। ई-श्रमकार्ड के जरिए संगठित क्षेत्र के श्रमिकों को काफी राहत मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी क्रम मे अब ई-श्रमकार्ड को प्राथमिकता देने की कवायद शुरू हो गई है। सीएचसी पर लोग ई-श्रमकार्ड के लिए पंजीकरण भी करा रहे हैं। इस कार्ड के जरिये लाभार्थियों को स्वास्थ्य, योजनाओं से संबधित लाभ भी मिलेगा। मंगलवार को वाणिज्यकर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर उमेश कुमार के नेतृत्व में शहर के घास मंडी में एक ट्रांसपोर्ट पर पंजीकरण शिविर भी लगाया गया। इस शिविर में चालक परिचालक व अन्य लोगों के काफी पंजीकरण कराए गए।
साइट चले तो पंजीकरण पकड़े रफ्तार
मंगलवार को शिविर में सबसे ज्यादा दिक्कत उस समय अधिकारियों को हुई जब ई-श्रमकार्ड की साइट ने पंजीकरण के दौरान लोगों को खूब छकाया। इस कारण कुछ लोग तो बिना पंजीकरण के लिए चले गए। लोगों का कहना था कि सबसे पहले विभाग साइट को शुरू करेग। जिससे उनके समय की बचत हो।
विज्ञापन
- ई- श्रमकार्ड के लिए लोग पंजीकरण कराएं। जिनका ईपीएम, व इनकम टैक्स कटता है। उनको इस कार्ड का लाभ नहीं मिलेगा। अब तक एक लाख तीस हजार लोगों ने जिले भर में इसके लिए पंजीकरण कराए हैं। - मोहम्मद आजम, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, हाथरस।