फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: E-rickshaws and mobile phones looted after consuming drugs

हाथरस: नशीला पदार्थ खिलाकर ई-रिक्शा व मोबाइल फोन लूटा

Mon, 23 Dec 2019 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hathras: E-rickshaws and mobile phones looted after consuming drugs
नशीला पदार्थ खिलाकर ई-रिक्शा व मोबाइल फोन लूटा
विज्ञापन

कोतवाली सासनी क्षेत्र की हनुमान चौकी के निकट रोड किनारे बेहोशी की हालत में मिला ई रिक्शा चालक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। बदमाश एक ई-रिक्शा चालक को बेहोश कर उससे ई-रिक्शा व मोबाइल फोन लूटकर ले गए। ग्रामीणों ने उसे सीएससी सासनी में भर्ती कराया। सूचना के बाद सासनी पहुंचे परिजन युवक को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नाई का नगला निवासी रिंकू पुत्र सुरेंद्र सिंह ई रिक्शा चला कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। रविवार को वह घर से ई रिक्शा लेकर बाजार आया था। यहां से कुछ अज्ञात लोगों ने सासनी के लिए उसके ई-रिक्शा को बुक किया। अज्ञात लोगों के साथ रिंकू ई रिक्शा लेकर सासनी की ओर चला गया। ई रिक्शे में सवार अज्ञात लोगों ने खाने में रिंकू को कुछ नशीला पदार्थ दे दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद बदमाश रिंकू का ई रिक्शा व मोबाइल फोन लूट कर ले गए और उसे हनुमान चौकी से थोड़ा आगे अलीगढ़ की तरफ रोड किनारे बेहोशी की हालत में फेंक गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी में भर्ती कराया। इस बात की सूचना पुलिस को दी गई। रिंकू के बेहोश होने की जानकारी मिलने पर उसके परिवार के लोग सासनी पहुंचे, जहां से उसे परिजन जिला अस्पताल लेकर आए और यहां पर से भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed