फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: E-mandi app will tell farmers the way to the nearest market

हाथरस : ई-मंडी एप बताएगा किसानों को निकट की मंडी का रास्ता

Tue, 09 Nov 2021 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Hathras: E-mandi app will tell farmers the way to the nearest market
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

किसानों के लिए राहत की बात हैं। अब उन्हें मोबाइल पर ई मंडी एप डालने पर निकट की मंडी का रास्ता एप बताएगा। हाथरस मंडी में अब तक पचास प्रतिशत लोग ऑनलाइन कारोबार कर रहे हैं। पंजीकरण सभी आढ़तियों ने करा लिए हैं। आने वाले समय में ऑनलाइन कारोबार में और इजाफा होगा। इससे किसानों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
उल्लेखनीय है कि हाथरस मंडी समिति में करीब चार सौ दुकानें हैं। सरकार ने किसानों को फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए ई मंडी एप लांच किया है। इस एप की मदद से किसान देशभर में अपनी फसल को कहीं भी बेच सकता है। साथ ही एप पर फसलों का मूल्य भी आएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा ई मंडी एप किसानों को मंडी का रास्ता भी बताएगा। ई मंडी एप डाउनलोड करने के बाद उसमें मंडी खुलेंगी। निकटतम मंडी के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद मंडी का रास्ता किसान को पता चल जाएगा। हाथरस मंडी में पचास प्रतिशत आढ़तिया ऑनलाइन कारोबार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एप की मदद से वह अपने माल को पड़ोसी जिलों में बेच भी रहे हैं। ऑनलाइन प्लेट फार्म की मदद से अपने माल को बेच सकता है। इस मामले में मंडी सचिव यशपाल सिंह का कहना है कि ई मंडी एप के जरिए किसानों को निकटतम मंडी का रास्ता पता चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed