{"_id":"6297b5dfa532f91a2a3bd859","slug":"hathras-due-to-the-closure-of-the-railway-gate-people-struggled-with-jam-for-the-whole-day-hathras-news-ali292923949","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : रेलवे फाटक बंद होने से पूरे दिन जाम से जूझे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : रेलवे फाटक बंद होने से पूरे दिन जाम से जूझे लोग
विज्ञापन
हाथरस : कोतवाली के सामने ओवरब्रिज पर लगे जाम में फंसी एंबुलेंस। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर में सिटी स्टेशन के निकट बागला कॉलेज मार्ग पर बुधवार की सुबह से देर शाम तक रेलवे फाटक बंद रहा। यहां रेलवे लाइन पर मरम्मत का काम चला। फाटक बंद होने से पूरे दिन शहर के लोग जाम से जूझते रहे। सबसे ज्यादा जाम शहर के तालाब ओवरब्रिज के दोनों ओर लगा। इसके अलावा अन्य चौराहों पर भी जाम लगा रहा और काफी लोग जाम में फंसे रहे।
बुधवार को बागला कॉलेज मार्ग पर सिटी स्टेशन के निकट रेलवे फाटक सुबह आठ बजे से बंद रहा। इसकी घोषणा पहले ही रेलवे प्रशासन ने कर दी थी। फाटक के बंद होने से शहर के तालाब चौराहा ओवरब्रिज, मधुगढ़ी चौराहा, बिजली कॉटन मिल चौराहे पर जाम लगा रहा। सबसे ज्यादा जाम ओवरब्रिज पर रहा।
वहां सुबह से ही वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। हालांकि, कोतवाली सदर पुलिस ने यातायात को सुचारू कराने की कोशिश की लेकिन फिर भी जाम लगा रहा। जाम खुलने पर भी वाहन रेंग-रेंग कर चले। सुबह से लेकर शाम तक यहां यही स्थिति रही। कई एंबुलेंस भी इस जाम में फंस गई। पूरे दिन लोग काफी परेशान रहे। संवाद