{"_id":"62b8a3b0fd67f00b4003fefb","slug":"hathras-due-to-fault-in-the-lines-electricity-is-flowing-for-four-hours-hathras-news-ali2947586131","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : लाइनों में फॉल्ट से चार घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : लाइनों में फॉल्ट से चार घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
गर्मी में बिजली सिस्टम पर एक बार फिर ओवरलोडिंग की मार पड़ने लगी है। जर्जर लाइनों में लगातार फॉल्ट हो रहे हैं। इस कारण बिजली संकट गहरा रहा है। रविवार को भी चार विद्युत उपकेंद्रों की लाइनों में फाल्ट के चलते इनसे जुड़े इलाकों की बिजली ठप रही। तपती गर्मी में बिना बिजली के लोग कूलर और एसी की हवा के लिए तरस गए। रोजमर्रा के कामकाज भी बाधित रहे।
रविवार को शहर के गिजरौली, नवीपुर विद्युत उपकेंद्र के लिए आने वाली 33 केवीए की लाइन में फॉल्ट हो गया। इसके अलावा कांशीराम टाउनशिप, जलकल सबस्टेशन, ओढ़पुरा, प्रगतिपुरम आदि विद्युत उपकेंद्रों से निकलने वाली लाइनों में भी फॉल्ट की वजह से विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
ग्रामीण क्षेत्र के सोखना, चंदपा, मुरसान, सलेमपुर, नगला रति, वाहनपुर आदि उपकेंद्रों की लाइनों में फॉल्ट के कारण लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा। बिजली न मिलने के कारण रविवार की छुट्टी का मजा किरकिरा हो गया। किसान फसलों की सिंचाई नहीं कर सके। बिना बिजली के लोग जरूरी कामकाज नहीं कर सके। अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्रा का कहना है कि गर्मी में ओवर लोडिंग के कारण फॉल्ट में इजाफा हुआ है। अधीनस्थों को तत्काल फॉल्ट को दूर कर आपूर्ति सुचारु करने के निर्देश गए हैं। संवाद
विज्ञापन
जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, वैसे ही बिजली संकट भी बढ़ रहा है। कभी दिन तो कभी रात में लाइनों में फॉल्ट के चलते पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। बिना बिजली के काफी परेशानी हो रही है।
-प्रदीप गुप्ता
बिना बिजली के कामकाज प्रभावित हो रहा है। विभाग को जर्जर लाइनों को दुरुस्त करना चाहिए, ताकि बिजली संकट निजात मिल सके। बिना बिजली के काफी मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है।
-अमित शर्मा
कभी दिन तो कभी रात में बिजली गुल होना आम बात हो गई है। बिना बिजली के गर्मी में पसीने से तरबतर हो रहे हैं। लाइनों को बदलने के साथ आपूर्ति को सुचारु किया जाए, ताकि गर्मी में राहत मिल सके।
-दीपांशु अरोड़ा
बिजली आज के समय में दिनचर्या का अहम हिस्सा बन गई है, लेकिन विभाग पर्याप्त बिजली देने का इंतजाम नहीं कर पा रहा है। बिना बिजली के उद्योग-धंधे प्रभावित हो रहे हैं, जिससे आर्थिक नुकसान भी हो रहा है।
-प्रशांत शर्मा