फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Dua demands elimination of Corona, divided sorbet

हाथरस: कोरोना के खात्मे की मांगी दुआ, बांटा गया शर्बत

Sun, 30 Aug 2020 11:25 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Dua demands elimination of Corona, divided sorbet
हाथरस: मोहर्रम के मौके पर शर्वत बांटते मुस्लिम समाज के लोग। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अल्लाह के प्यारे नवी हजरत मोहम्मद सलल्लाहु अलैह बसल्लम के प्यारे नवासों की याद में हसन हुसैन की याद में चांद की दस तारीख पर राष्ट्रहित में कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए इस बार ताजियों और अलम का जुलूस नहीं निकाला गया। हाथरस सादाबाद, मुरसान, हसायन, सासनी सिकंदराराऊ, मेंडू में कहीं भी ताजियों का जुलूस नहीं निकाला गया।
ऐसा कई वर्षों बाद हुआ है। ऑल इंडिया शेख जमीअतुल अब्बास कमेटी के सदर पूर्व सभासद रईस अहमद अब्बासी के आह्वान पर मुस्लिम भाइयों ने अपने घरों पर हसन और हुसैन की याद में दुरुद फाव्हा कराई और शर्बत का वितरण किया। डॉ. अब्बासी ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन और उनके साथी हक की लड़ाई लड़ते-लड़ते करबला कै मैदान में भूख और प्यास से ही शहीद हो गए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हक और बातिल कभी एक नहीं हो सकता है। इमाम हुसैन के सदके में सभी मुस्लिम भाइयों ने दुआ की कि अल्लाह ताला हमारे मुल्क हिंदुस्तान से इस कोरोना महामारी बीमारी को जड़ से खत्म कर दे, जिससे हिंदुस्तान तरक्की करे। अंत में डॉ. अब्बासी ने नगर पालिका परिषद व पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed