{"_id":"638101762450e50b2727f3ab","slug":"hathras-drug-sales-will-not-happen-within-100-meters-of-schools-hathras-news-ali3055854180","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : विद्यालयों के 100 मीटर के दायरे में नहीं होगी मादक पदार्थों की बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : विद्यालयों के 100 मीटर के दायरे में नहीं होगी मादक पदार्थों की बिक्री
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। विभाग की ओर से इसे लेकर सलाह जारी की गई है। बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए विद्यालय के 100 मीटर के दायरे में मादक पदार्थों की बिक्री को पूर्ण रुप से बंद करा दिया गया है।
यह जानकारी उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने पत्रकारों से वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि जिले में कोरोना काल के पीड़ित 104 बच्चों को सरकार की ओर से आर्थिक मदद मुहैया कराई जा रही है।
प्रदेश में 781 से अधिक बच्चों को बाल मजदूरी से मुक्ति दिलाने का काम किया गया है। सभी मेडिकल स्टोर पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे है। किसी भी शराब की दुकान से कम उम्र के बच्चों को शराब न देने के सख्त आदेश दिए गए हैं। संवाद