{"_id":"5ec576818ebc3e909d5b7e20","slug":"hathras-driver-of-roadways-buses-agitated-after-getting-bad-food-commotion-hathras-news-ali2341541200","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: खराब भोजन मिलने पर भड़के रोडवेज बसों के चालक परिचालक, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: खराब भोजन मिलने पर भड़के रोडवेज बसों के चालक परिचालक, हंगामा
विज्ञापन
हाथरस: भोजन की खराब गुणवत्ता को लेकर विरोध जाहिर करते रोडवेज बसों के चालक-परिचालक।
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस (मुरसान)।
राजस्थान से आने वाले प्रवासी मजदूरों के लिए गए मथुरा रोड पर खेल स्टेडियम में बनाए गए ड्रापिंग पाइंट पर घटिया क्वालिटी का भोजन दिए जाने से यूपी परिवहन निगम के चालक-परिचालक भड़क गए और खाना खाने से इंकार कर दिया। चालक-परिचालकों का कहना था कि सूखी हुई पूड़ियां व खराब सब्जी दी जा रही है। खाने के पैकेट में अचार तक नहीं हैं। इस दौरान ड्रापिंग पाइंट पर जमकर हंगामा हुआ। मामले को बिगड़ता देख तत्काल अधिकारियों ने खाने को बदलवाया और दूसरे पैकेटों को मंगवाया।
शासन स्तर से राजस्थान से आने वाले प्रवासी मजदूरों को उनके जनपदों में पहुंचाने के लिए जिला हाथरस को नोडल केंद्र बनाया गया है। यहां इस ड्रॉपिंग पाइंट पर राजस्थान से यूपी के सभी प्रवासी मजदूरों को लाया जाता है। इसके बाद यहां से इन प्रवासी मजदूरों को यूपी रोडवेज की बसों द्वारा उनके जिलों में भेजा जाता है। शासन स्तर से यहां चालक-परिचालक के साथ प्रवासी मजदूरों को भोजन व पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस क्रम में यहां जिला प्रशासन की ओर से व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रवासी मजदूरों के लिए मंडलवार टेंट बनाए गए हैं। बुधवार को रोडवेज बसों के चालक परिचालक भोजन खराब दिए जाने का आरोप लगाते हुए भड़क गए। चालक परिचालकों ने जमकर हंगामा काटा। यहां तक कि चालक-परिचालकों ने भोजन के पैकेटों को खाने से इंकार दिया।
हंगामा होता देख प्रशासनिक अफसरों में खलबली मच गई। अफसरों ने चालक-परिचालकों को बमुश्किल शांत कराया। चालक-परिचालकों का कहना था कि सूखी हुई पूड़ियां व खराब सब्जी दी जा रही है। यहां तक कि पीने के लिए पानी भी गर्म मिल रहा है। प्रशासन ने तत्काल भोजन के दूसरे पैकेट मंगवाए और मामले को शांत कराया। इसके बाद बसें रवाना हुईं। डीएसओ सुरेंद्र यादव ने बताया कि बस चालक परिचालकों का कहना था कि पूड़ियां ठंडी हैं। पैकेट में पूड़ियां पैकिंग के दौरान ठंडी हो ही जाती है। दूसरे पैकेट मंगवा कर दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
भोजन की खराब गुणवत्ता को लेकर पहले भी उठे हैं सवाल
हाथरस। भोजन की खराब गुणवत्ता व सुबह का खाना शाम को व शाम का खाना सुबह दिए जाने को लेकर विगत में भी सेंट फ्रांसिंस इंटर कॉलेज में बने क्वारंटीन सेंटर में प्रवासी मजदूरों ने हंगामा काटा था। इसके बावजूद अधिकारियों ने इस ओर से अपनी आंखें बंद कर रखी हैं। प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है और लगातार खराब खाने को लेकर लोगों का गुस्सा सामने आ रहा है।