फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: DPRO asked for investigation report from his senior DDO

हाथरस : डीपीआरओ ने अपने से वरिष्ठ डीडीओ से मांग ली जांच आख्या

Fri, 06 Aug 2021 11:14 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Hathras: DPRO asked for investigation report from his senior DDO
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी हाथरस की आख्या पर डीएम के निर्देश पर जिला पंचायतराज अधिकारी ने ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित किया है। निलंबन का यह पत्र जारी होते ही चर्चाओं में आ गया है। जिला पंचायतराज अधिकारी ने पत्र में अपने उच्चाधिकारी को जांच अधिकारी नामित किया है। डीपीआरओ ने इस पत्र में डीडीओ जांच अधिकारी नामित करते हुए जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं।
बीडीओ ने अपनी आख्या में कहा है कि गांव केशोपुर, प्राथमिक विद्यालय महौ में दिव्यांग शौचालय का निर्माण नहीं कराया गया है। ग्राम पंचायत बोनई, नगला गान, गढ़ी घारू एवं गढ़ी दूधाधारी में कार्य प्रभारी की देखरेख में पंचायत घरों का निर्माण वर्ष 2020-21 से कराया जा रहा है।
विज्ञापन

पंचायतघरों के निर्माण कार्यों में रुचि न लिए जाने एवं उदासीनता बरते जाने के कारण पंचायतघरों के निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों के मस्टररोल जारी न होने पाने के कारण मनरेगा श्रमिकों मनरेगा लेबर अंश का भुगतान संभव नहीं हो सका है। इसके साथ अन्य बिंदुओं पर आरोप लगाते हुए ग्राम पंचायत अधिकारी विश्वमित्र को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ ने अपने आदेश पत्र में ऐसा बिंदु दिया है, जोकि विकास भवन में चर्चा का विषय बना हुआ है। डीपीआरओ जीडी जैन ने अपने उच्चाधिकारी डीडीओ अवधेश सिंह यादव को जांच अधिकारी नामित किया है। नामित अधिकारी डीडीओ को 10 दिन के अंदर मामले की जांच आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इस पत्र के जारी होने के बाद चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed