फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Download security app for epidemic protection

हाथरस: महामारी से सुरक्षा के लिए डाउनलोड करें सुरक्षा ऐप

Tue, 21 Apr 2020 10:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Download security app for epidemic protection
हाथरस: कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने कहा कि महामारी से सुरक्षा के लिए भारत सरकार द्वारा लांच किए गए आरोग्य ऐप को स्वयं डाउनलोड करें तथा अपने दोस्तों एवं रिश्तेदारों को भी डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करें।
डीएम मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आरोग्य ऐप की उपयोगिता की विस्तार से जानकारी दी और कहा कि यह ऐप कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे और जोखिम का आकलन करने में मदद करता है। इसे एंड्रायड और आईफोन में डाउनलोड किया जा सकता है। इसे मोबाइल के प्ले स्टोर पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन

आरोग्य सेतु ऐप अंग्रेजी और हिंदी सहित 11 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। यह ऐप आसपास मौजूद कोरोना पॉजिटिव लोगों के बारे में पता लगाने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि जनपद के समस्त विभागीय अधिकारी व कर्मचारी, अध्यापक आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना सुनिश्चित करें। साथ ही दूसरे लोगाें को भी जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को ऐप डाउनलोड की प्रगति रिपोर्ट प्रतिदिन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए यह सुरक्षा चक्र है। सीडीओ आरबी भास्कर, एडीएम जेपी सिंह, एएसपी सिद्दार्थ वर्मा, सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर, राजकुमार सिंह यादव, सुनील कुमार, मनोज मिश्रा, बनवारी सिंह, सुरेंद्र यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed