फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Don't get entangled with my country, otherwise you will die by swearing...

हाथरस : मत उलझो मेरे वतन से, नहीं तो मर जाओगे कसम से...

Wed, 05 Jan 2022 11:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Don't get entangled with my country, otherwise you will die by swearing...
कल्याण सिंह की जयंती पर आयोजित कवि सम्मेलन में अतिथियों का सम्मान करते भाजपा नेता उदय पुंढीर। सं - फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

नगर के कासगंज रोड रोड स्थित ममता गेस्ट हाउस में बुधवार को भाजपा नेता पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ के जन्म दिन पर विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बाबूजी पिछड़े और वंचितों के हक की आवाज पूरी जिंदगी उठाते रहे।
उनके ही प्रयासों का नतीजा था कि आज पिछड़ों को उनका हक मिल सका। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीगणेश, मां सरस्वती और बाबूजी के छवि चित्रों पर माल्यार्पण से हुआ। भाजपा नेता व समाजसेवी उदय पुंढीर ने कहा कि बाबूजी ने भाजपा को प्रदेश में अपने प्रयासों से काफी उच्च स्तर तक पहुंचा दिया।
विज्ञापन

बाबरी मस्जिद का विवादित ढांचा ढहने के बाद वह हिंदुओं की आवाज बन गए। उनका सपना था कि वह राम मंदिर को बनते हुए देखें, लेकिन इससे पूर्व ही वह हमारे बीच से चले गए। इस मौके पर कवियों, स्थानीय समाजसेवी और गण्यमान्य नागरिकों का माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदायूं के कवि कुलदीप ने समूचे देश को उनकी अलग सौगात होती है, यही सच है शहीदों की न कोई जात होती है, मरे चमड़ी या दमड़ी पर, वतन पर मरने वालों की निराली बात होती है, कविता सुनाई। मैनपुरी के सतीर्थ समर्थ ने शोषितों की तुम आवाज बने, सुख देने के अंदाज बने, छोटे घर में पैदा हाकर राजनीति के तुम सरताज बने, सुनाकर तालियां बटोरीं।
टूंडला के सुबोध सुलभ ने जननी जन्म भूमि स्वर्ग से होती महान, बंधु अयोध्या में बने भव्य मंदिर, जो लगे बेमिसाल है, सुनाई। सबरस मुरसानी ने ऊंचा है हिंद गगन से, जोशीला पवन अगन से, मत उलझो मेरे वतन से, नहीं तो मर जाओगे कसम से, सुनाकर श्रोताओं में जोश का संचार किया।

दीपक दिव्यांशु ने भी काव्य पाठ किया। प्रदेश सचिव लोधी महासभा मोहर सिंह लोधी, शिव सिंह लोधी प्रधान, नेम सिंह, सेक्टर संयोजक पवन कुमार, मंडल महामंत्री जितेंद्र कुुमार, रामनिवास नेताजी, ब्लॉक अध्यक्ष लोधी महासभा रमेशचंद्र, रामप्रताप सिसौदिया, वीरेंद्र सिंह चौहान, शीलेंद्र सिंह प्रधान, अजीत सिंह, रामगोपाल आदि का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed