{"_id":"62b0bf3a0c533a2fea322f1f","slug":"hathras-doctors-not-found-at-chc-two-died-due-to-lack-of-treatment-hathras-news-ali2943347193","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सीएचसी पर नहीं मिले चिकित्सक, इलाज के अभाव में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सीएचसी पर नहीं मिले चिकित्सक, इलाज के अभाव में दो की मौत
विज्ञापन
सासनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एंबुलेंस में मरीज को देखते फार्मासिस्ट। संवाद
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
सासनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अव्यवस्थाएं हावी हैं और इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। चिकित्सकों की गैरमौजूदगी में कई मरीजों की मौत भी हो चुकी है। सोमवार को सीएचसी पर सुबह 08.40 बजे नगला एवासी निवासी लक्ष्मी नारायण (65) को उनके तीमारदार गंभीर अवस्था में निजी एंबुलेंस से लेकर आए लेकिन अस्पताल में कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था। फार्मासिस्ट ने मरीज को आला लगाकर चेक किया तब तक मरीज की मौत हो चुकी थी।
एक दिन पहले रविवार को भी था। दोपहर तीन बजे खिटोली कटेलिया की 75 वर्षीय प्रेमवती पत्नी मलखान सिंह की तबियत बिगड़ गई। परिवार के लोग उपचार के लिए सीएचसी लेकर आए लेकिन कोई चिकित्सक उपलब्ध नहीं मिला।
मौके पर मौजूद फार्मासिस्ट ने उपचार किया। इसी दौरान महिला की मौत हो गई थी। परिजन शव को अपने साथ ले गए। सीएचसी प्रभारी सासनी एसपी सिंह का कहना है कि जो भी मरीज अस्पताल में आते हैं उनका पूरा उपचार दिया जाता है। ये मरीज मृत अवस्था में आए थे। चिकित्सक मौके पर मौजूद थे।