{"_id":"602ff9a48ebc3ee973030a43","slug":"hathras-dm-upset-over-the-slow-progress-of-operation-rejuvenation-hathras-news-ali256708520","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ऑपरेशन कायाकल्प की धीमी प्रगति पर डीएम खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ऑपरेशन कायाकल्प की धीमी प्रगति पर डीएम खफा
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कलेक्ट्रेट सभागार में ऑपरेशन कायाकल्प एवं प्रेरणा एप से संबंधित जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। डीएम रमेश रंजन ने प्रेरणा एप से संबंधित जानकारी लेते हुए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने मोबाइलों में प्रेरणा एप डाउनलोड कर प्रत्येक माह में कम से कम पांच विद्यालयों का निरीक्षण ऑनलाइन करें।
डीएम ने ऑपरेशन कायाकल्प के तहत सभी विकास खंडों की खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से समीक्षा की। ऑपरेशन कायाकल्प की प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि प्रतिदिन संबंधित एडीओ, पंचायत से दूरभाष पर असंतृप्त पैरामीटर्स पर जानकारी हासिल करें। सप्ताह में एक बार खंड विकस अधिकारी के साथ बैठक कर सभी पैरामीटर्स पर समीक्षा करते हुए विद्यालयों को संतृप्त कराना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने विद्यालयों में शौचालय एवं हैंडपंप पर विशेष जोर देते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि वे अपनी विभाग के सहायक विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के साथ एक टीम बनाते हुए तीन दिवस में सभी डेटा एकत्रित कर असंतृप्त पैरामीटर्स को पूर्ण कराएं। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि 14 पैरामीटर्स में से निम्न रंगाई, पुताई, श्याम पट्ट, रैम्प तथा विद्युतीकरण संयोजन 5 पैरामीटर्स शिक्षा विभाग को पूर्ण करने हैं।
विज्ञापन
उन्हें एक सप्ताह के अंदर पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। डीएम ने जर्जर भवनों पर नाराजगी व्यक्त की। जिनको बने हुए अभी 10 साल भी पूरे नहीं हुए और विद्यालय को जर्जर घोषित कर दिया गया है। ऐसे विद्यालयों के निर्माण प्रभारी एवं ग्राम प्रधान के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जिन विद्यालयों में विद्युत संयोजन नहीं है खंड शिक्षा अधिकारी उन विद्यालयों के प्रधानाध्यापक को सख्त हिदायत देते हुए तीन दिन के अंदर विद्युत संयोजन के लिए रजिस्ट्रेशन कराना सुनिश्चित करें। हसायन में 18 एवं सिकंदराराऊ में 14 भवन की अभी तक नीलामी नहीं हुई है। ऐसे भवनों की एक सप्ताह के अंदर नीलामी कराने के निर्देश दिए।