{"_id":"602ff9a38ebc3ee95b11fabc","slug":"hathras-dm-unhappy-over-land-not-being-earmarked-for-playground-in-gram-panchayats-hathras-news-ali2567078191","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ग्राम पंचायतों में खेल के मैदान के लिए भूमि चिन्हित न होने पर डीएम नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ग्राम पंचायतों में खेल के मैदान के लिए भूमि चिन्हित न होने पर डीएम नाराज
विज्ञापन
हाथरस : कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कलेक्ट्रेट सभागार में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण मैनेजमेंट कमेटी की डीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में डीएम रमेश रंजन ने ग्राम पंचायतों में गीले और सूखे कूड़े के उचित प्रबंधन कराने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायतों में मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर सुदृढ़ कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को कडे़ निर्देश दिए।
डीएम ने पूर्व में आयोजित बैठक के दौरान समस्त ग्राम पंचायतों में भूमि का चिह्नीकरण करते हुए खेल के मैदान की व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे, लेकिर खेल के मैदान के लिए भूमि के चिह्नीकरण का कार्य संतोषजनक न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए 25 फरवरी तक इसे पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला पंचायतराज अधिकारी बनवारी सिंह को समस्त ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मियों की टीम बनाते हुए सफाई कराने और डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग एकत्रित करते हुए इसे प्रतिदिन उठवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों में विभाग द्वारा किए जाने वाले कार्यों को तत्काल प्रारंभ कराने एवं प्रत्येक सप्ताह सोमवार को प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालयों में प्राथमिकता के आधार पर फर्स, फर्नीचर तथा मूलभूत सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विद्यालयों में बने शौचालयों की नियमित रूप से सफाई कराने एवं वॉल पेंटिंग कराने के निर्देश दिए। जनपद में चिन्हित किए गए जर्जर विद्यालय भवनों में नोटिस बोर्ड चस्पा करने के निर्देश दिए। जर्जर भवनों की नीलामी प्रक्रिया को तत्काल पूर्ण कराने के निर्देश दिए। जिला पंचायतराज अधिकारी बनवारी सिंह ने अवगत कराया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में कुल 1443.22 लाख की धनराशि प्राप्त हुई थी, जिसके सापेक्ष कुल 879.14 धनराशि का व्यय किया गया है। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज द्वितीय के अंतर्गत शौचालय निर्माण का लक्ष्य 2887 निर्धारित किया गया था, जिसके सापेक्ष 2629 शौचालयों का निर्माण करा दिया गया है। 258 शौचालयों का निर्माण कराया जाना अवशेष है।