फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: DM's mobile team knew the condition of the university examination

हाथरस : डीएम के सचल दल ने जाना विश्वविद्यालय परीक्षा का हाल

Sun, 01 Aug 2021 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hathras: DM's mobile team knew the condition of the university examination
हाथरस : विश्वविद्यालय परीक्षा के दौरान जांच करते सचल दल के अधिकारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से जुड़े डिग्री कॉलेजों में 23 जुलाई से परीक्षा चल रही है। इन परीक्षाओं को नकलविहीन कराए जाने के लिए विश्वविद्यालय के उड़न दस्ते के अलावा अब जिला स्तर पर डीएम ने सचल दल बनाए हैं। इसकी जिम्मेदारी चारों तहसीलों के एसडीएम को दी गई है। शनिवार को एसडीएम सदर व तहसीलदार ने शहर के कई परीक्षा केंद्रों पर छापा मारकर परीक्षा की हकीकत को परखा।
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा ने तीन डिग्री कॉलेजों को नोडल केंद्र बनाया है। बागला डिग्री कॉलेज के नोडल केंद्र से 15 परीक्षा केंद्र जुड़े हुए हैं, जबकि राजकीय डिग्री कॉलेज कुरसंडा और महाराणा प्रताप डिग्री कॉलेज सिकंदराराऊ को भी नोडल केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

राजकीय डिग्री कॉलेज कुरसंडा नोडल केंद्र से आठ परीक्षा केंद्र जुड़े हुए हैं। महाराणा प्रताप डिग्री कॉलेज सिकंदराराऊ से भी आठ परीक्षा केंद्र जुड़े हुए हैं। मुख्य परीक्षाओं के शुरू होने पर ग्रामीण क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों पर गुपचुप तरीके से नकल का खेल शुरू हो गया। इस बार कोविड नियमों के तहत परीक्षाओं का आयोजन कराया जा रहा है। तीन पालियों में परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। सुबह आठ बजे से साढ़े नौ बजे तक, साढ़े 11 बजे से एक बजे तक दूसरी पाली और तीन बजे से साढ़े चार बजे तक तीसरी पाली में परीक्षा हो रही है। नकल पर अंकुश लगाने के लिए लगातार विश्वविद्यालय द्वारा नामित सचल दल परीक्षा केंद्रों पर लगातार छापा मार रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब जिलाधिकारी के स्तर से सचल दल गठित कर दिए गए हैं। हर तहसील पर एसडीएम के नेतृत्व में छापेमारी की जाएगी। शनिवार को एसडीएम सदर विपिन शिवहरे व तहसीलदार ने नोडल केंद्र बागला डिग्री कॉलेज में जाकर परीक्षा की हकीकत देखी। इसके साथ ही कई अन्य केंद्रों पर भी एसडीएम की टीम ने छापेमारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed