फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: DM inspects community health center, directs to speed up vaccination

हाथरस : डीएम ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण, टीकाकरण में तेजी लाने के निर्देश

Fri, 14 May 2021 11:13 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Hathras: DM inspects community health center, directs to speed up vaccination
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

जिलाधिकारी रमेश रंजन ने जिले के स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों के साथ शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। डीएम ने यहां कोरोना के टीकाकरण की स्थिति को भी देखा। इसके बाद पूरे सीएचसी परिसर का घूमकर जायजा लिया। टीकाकरण की स्थिति को सुधारने और संक्रमण की जांच में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए। डीएम ने यहां ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने के संबंध में स्थलीय निरीक्षण किया और स्वास्थ्य अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीएम ने कोविड हेल्प डेस्क पर कोरोना के टीके के संबंध में भी जानकारी ली और रजिस्टर का अवलोकन करते हुए पर्याप्त संख्या में टीकाकरण न होने पर नाराजगी जाहिर की। अधिक से अधिक 45 वर्ष की उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण होना चाहिए, जिससे लोग इस कोरोना महामारी से लड़ सकें। इसके बाद उन्होंने दवा स्टॉक रूम, इमरजेंसी कक्ष, कोल्ड चेन, चिकित्सक कक्षों के अलावा वार्ड का भी निरीक्षण किया। डीएम ने वार्ड में बेडों की संख्या बढ़ाए जाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने सीएचसी प्रभारी से वैक्सीन की स्थिति को लेकर भी पूछताछ की। इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह, एसीएमओ डॉ. डीके अग्रवाल, सीएचसी प्रभारी डॉ. दानवीर सिंह, सीडीओ आरबी भास्कर, एसडीएम राजेश कुमार, चेयरमैन रविकांत अग्रवाल, सुधीर गर्ग, जुगेंद्र सिंह यादव, प्रेमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन के शिविर कार्यालय पर लगेगा शिविर
सादाबाद। डीएम रमेश रंजन ने सीएचसी प्रभारी डॉ. दानवीर सिंह को निर्देशित किया कि वह कोरोना टीकाकरण की स्थिति को सुधारने के लिए अलग से भी शिविर लगवाएं। इन निर्देशों के अनुपालन में सीएचसी प्रभारी डॉ. दानवीर सिंह ने बताया कि सादाबाद इंटर कॉलेज के पास चेयरमैन रविकांत अग्रवाल के शिविर कार्यालय पर चिकित्सकीय टीम द्वारा शनिवार की सुबह 10 बजे से कोरोना टीकाकरण के लिए शिविर लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शरीर में एंटीबॉडी बनाने के लिए कोरोना का टीकाकरण कराना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed