फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: DM inspected two paddy purchasing centers, created panic

हाथरस : डीएम ने दो धान क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण, मची खलबली

Thu, 14 Oct 2021 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hathras: DM inspected two paddy purchasing centers, created panic
हाथरस: मंडी समिति में धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण करते डीएम। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

धान क्रय केंद्रों पर धान खरीद की स्थिति जानने के लिए जिलाधिकारी रमेश रंजन ने दो राजकीय धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इससे वहां खलबली मच गई।
दोनों केंद्रों के प्रभारी राजीव वर्मा, योगेश सैनी उपस्थित मिले। केंद्रों पर धान विक्रय किए जाने के लिए किसानों द्वारा पंजीकरण कराए जा रहे थे।
केंद्रों पर धान क्रय केंद्र के बैनर लगे हुए मिले और इस वर्ष शासन द्वारा कॉमन धान का क्रय मूल्य 1940 रुपये प्रति क्विंटल एवं ग्रेड वन के धान का क्रय मूल्य 1960 रुपये प्रति क्विंटल है। कृषकों को उनके धान का भुगतान ऑनलाइन किए जाने की व्यवस्था है। केंद्रों पर नमी मापक यंत्र उपलब्ध थे। इस यंत्र से डीएम ने उपलब्ध धान की नमी की माप कराई तो नमी प्रतिशत 10.2 पाया गया। मौके पर उपस्थित जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने बताया कि 17 प्रतिशत तक नमी वाले धान की खरीद इन केंद्रों पर की जा सकती है।

केंद्रों पर कृषकों के लिए छाया एवं पेयजल की व्यवस्था थी। धान क्रय के उपरांत रखे जाने के लिए गोदामों की पर्याप्त व्यवस्था थी। मौके पर उपस्थित जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी एवं केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वह आवश्यकतानुसार शिविर लगाकर किसानों को प्रोत्साहित करते हुए अधिक से अधिक पंजीकरण कराएं और लक्ष्य के सापेक्ष धान की खरीद सुनिश्चित कराएं। इसी प्रकार जिला खरीद अधिकारी व अपर जिलाधिकारी व सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वह जिले के सभी धान क्रय केंद्रों का समुचित निरीक्षण करें। खाद्य विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए किसानों का अधिक से अधिक पंजीकरण कराते हुए लक्ष्य के सापेक्ष धान की खरीद सुनिश्चित कराएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed