फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Nodal officer held meeting with bank officials regarding Lok Adalat

हाथरस ः लोक अदालत को लेकर बैंक अधिकारियों के साथ नोडल अधिकारी ने की बैठक

Wed, 18 Aug 2021 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Nodal officer held meeting with bank officials regarding Lok Adalat
राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैठक करते डीएम। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

अपर जनपद न्यायाधीश/नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में नोडल अधिकारी अनुराग पंवार द्वारा बैंक अधिकारियों से वार्ता कर प्रीलिटीगेशन स्तर के मामलों को चिन्ह्ति कर पक्षकारों को नोटिस जारी करने के संबंध में जानकारी ली गई।
उन्होंने बैंक अधिकारियों से कहा कि बैंक से निस्तारण होने वाले प्रीलिटीगेशन के मामलों में अधिक से अधिक नोटिस तैयार कर इस कार्यालय को प्रेषित करें। नोटिस तामीला के संबंध में अविलंब आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें, जिससे समय से पक्षकारों को राष्ट्रीय लोक अदालत की सूचना प्राप्त हो सके।
विज्ञापन

बैंकों के अधिक से अधिक प्रीलिटीगेशन मामलों को निस्तारण किया जा सके। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव चेतना सिंह ने बैंक अधिकारियों को अविलंब नोटिस तैयार कर आवश्यक कार्यवाही के लिए कार्यालय को भिजवाए जाने व पक्षकारों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क स्थापित करने के संबंध में निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जनता से भी अपील की कि राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंकों द्वारा ब्याज में छूट प्रदान की जाएगी। इसलिए पक्षकार इस राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठा कर लाभान्वित हों। इस मौके पर दलीप सिंह कपूर, अग्रणी जिला प्रबंधक के अलावा घनश्याम वार्ष्णेय, बैंक ऑफ बडौदा, नीरज कुमार शर्मा, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया, मनीष कुमार, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, अभय शर्मा, पीआर शर्मा, ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावृत्त, अजय कुमार शर्मा, इंडियन बैंक, प्रवेश कुमार यादव, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, आरवीएस चौहान, पंजाब नेशनल बैंक, ललित उपाध्याय आदि मौजूूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed