फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: DM expressed displeasure at taking fewer samples relative to target

हाथरस: लक्ष्य के सापेक्ष कम नमूने लेने पर डीएम ने जताई नाराजगी

Wed, 23 Sep 2020 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Hathras: DM expressed displeasure at taking fewer samples relative to target
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पर कोविड-19 के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक हुई। लक्ष्य के सापेक्ष कम नमूने लेने पर डीएम ने नाराजगी जताई।
डीएम ने कहा कि जिन क्षेत्रों में कोरोना के ज्यादा मामले निकल रहे हैं, वहां पर तत्काल हॉटस्पॉट एरिया घोषित करते हुए सर्विलांस टीम द्वारा सर्वेक्षण का कार्य कराया जाए। संपर्क में आने वाले लोगों का तत्काल नमूना लिया जाए। यदि किसी क्षेत्र में पॉजिटिव केस निकल रहे हैं तो इस बिंदु पर विश्लेषण किया जाए कि क्या वहां पर निकलने वाले ज्यादातर केस फर्स्ट कांटेक्ट, सेकेंड कांटेक्ट या ट्रेवल हिस्ट्री वाले हैं। डीएम ने कहा कि मरीज के पॉजिटिव पाए जाने पर पहले उससे जानकारी कर ली जाए की वह प्राइवेट अस्पताल में जाने का इच्छुक तो नहीं है।
विज्ञापन

यदि वह इस प्रकार की इच्छा जाहिर करता है तो मरीज को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया जाए। यदि मरीज देखने में स्वस्थ है, लक्षणहीन है और होम आइसोलेट होना चाहता है तो उस होम आइसोलेट किए जाने की प्राथमिकता दी जाए। निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष नमूने न लिए जाने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में निर्धारित लक्ष्य से कम नमूने न लिए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी कोविड चिकित्सालय में खाना-पानी, सफाई के संबंध में किसी प्रकार की कोई शिकायत प्राप्त नहीं होनी चाहिए, अन्यथा संबंधित की जिम्मेदारी तय की जाएगी। इस मौके पर सीडीओ आरबी भास्कर, सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर, जिला सर्विलांस अधिकारी व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed