फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: DM expressed displeasure at slow pace of beautification of pond

हाथरस : तालाब के सौंदर्यीकरण के कार्य की धीमी गति पर डीएम ने जताई नाराजगी

Tue, 09 Feb 2021 10:38 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Hathras: DM expressed displeasure at slow pace of beautification of pond
हाथरस : गांव गिजरौली में जलभराव का निरीक्षण करते डीएम, एसडीएम व नगर पालिकाध्यक्ष। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अमृत योजना के अंतर्गत तालाब चौराहे पर स्थित तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का डीएम रमेश रंजन ने निरीक्षण किया। वहीं डंपिंग ग्राउंड के सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। वर्तमान में कुल कार्य का लगभग 10 प्रतिशत कार्य होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने अधिक लोगों को लगाते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जांच के समय यदि गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी पाई जाती है तो कार्यदायी संस्था तथा संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
इसके बाद डीएम ने जलेसर मार्ग पर स्थित सीवेज फार्म पर बने डंपिंग ग्राउंड का सौंदर्यीकरण कराने के उद्देश्य से निरीक्षण किया। डीएम ने ईओ को निर्देश दिए कि जो कूड़ा एकत्र है उसको समतल करते हुए उसके ऊपर मिट्टी डालने के पश्चात बड़ा पार्क बनाने की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

रोड साइड पर एल आकार में दुकानों का निर्माण कराने के लिए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा, उप जिलाधिकारी सदर प्रेम प्रकाश मीणा, ईओ नगर पालिका हाथरस डॉ. विवेकानंद, सहायक अभियंता जलकल सोम कुमार, अवर अभियंता पीडब्ल्यूडी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed